फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Light rain and snowfall are expected in some high-altitude areas, fog alert for the plains.

Himachal Weather: उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में कोहरे का अलर्ट

Thu, 25 Dec 2025 01:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Dec 2025 01:56 PM IST
सार

प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Light rain and snowfall are expected in some high-altitude areas, fog alert for the plains.
मैदानी भागों में कोहरे का अलर्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में तीन दिन हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। वहीं मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है। आज राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य में 14 स्थानों पर न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। कल्पा, कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम तापमान में माइनस में चल रहा है। 

विज्ञापन

इन जिलों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26, 30 और 31 दिसंबर को किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर कुछ जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। हफ्ते के बाकी दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं सुबह या देर रात के घंटों के दौरान 25 से 29 दिसंबर तक निचले पहाड़ी क्षेत्रो व मैदानी कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0, सुंदरनगर 2.6, भुंतर 1.6, कल्पा -0.2, धर्मशाला 9.8, ऊना 6.4, नाहन 8.0, पालमपुर 3.0, सोलन 1.2, मनाली 1.9, कांगड़ा 5.4, मंडी 5.9, बिलासपुर 6.4, हमीरपुर 3.9, जुब्बड़हट्टी 6.6, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी -6.3, नारकंडा 4.2, भरमाैर 3.9, रिकांगपिओ 1.7, सेऊबाग 2.0, बरठीं 5.2, सराहन 5.0, पांवटा साहिब 10.0, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -4.1, नेरी 9.1 व बजाैरा में 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed