फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Landslides halt traffic on many roads, 51 water supply schemes affected, know imd forecast

Himachal Weather: कई जिलों में झमाझम बरसे बादल, 51 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित, जानें मौसम पूर्वानुमान

Mon, 08 Jul 2024 06:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jul 2024 06:24 PM IST
सार

राजधानी शिमला में भी सोमवार सुबह झमाझम बारिश हुई। राज्य में सुबह 10:00 बजे तक 70 सड़कों पर आवाजाही ठप रही।

विज्ञापन
Himachal Weather: Landslides halt traffic on many roads, 51 water supply schemes affected, know imd forecast
शिमला का मौसम - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मानसून की बारिश का दौर जारी है। राजधानी शिमला में भी सोमवार सुबह झमाझम बारिश हुई। राज्य में सोमवार शाम 6:00 बजे तक  32 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। इसके अलावा 39 बिजली ट्रांसफार्मर व 46 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 11 व 12 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
मलरांव में 70.0, शिमला 43.8, सलापड़ 39.8, कसौली 38.2, रामपुर 24.6, कुफरी 24.2, नाहन 23.1, काहू 23.1, पंडोह 22.0 और सराहन में 21.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 11 व 12 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के कई भागों मे भारी बारिश हो सकती है। 

 

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.6, सुंदरनगर 21.0, भुंतर 21.0, कल्पा 13.6, धर्मशाला 20.0, ऊना 23.0, नाहन 22.1, केलांग 13.4, पालमपुर 19.0, सोलन 21.5, मनाली 17.1, कांगड़ा 19.6, मंडी 24.2 , बिलासपुर 23.2, हमीरपुर 22.6, चंबा 21.6, कुफरी 14.9, नारकंडा 13.7, भरमौर 17.2, रिकांगपिओ 15.8, धौलाकुआं 25.5, बरठीं 22.4, कसौली 18.5, पांवटा साहिब 21.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 14.5, मशोबरा 15.0, सैंज 20.8 और बजौरा में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 25.6, सुंदरनगर 32.7, भुंतर 34.5, कल्पा 21.0, धर्मशाला 29.8, ऊना 35.6, नाहन 26.9, केलांग 23.3, सोलन 29.2, मनाली 26.7, कांगड़ा 33.6, मंडी 31.8, बिलासपुर 34.2, हमीरपुर 32.8, चंबा 34.1, डलहौजी 29.7, कुफरी 21.5, रिकांगपिओ 27.5, धौलाकुआं 31.5, कसौली 23.4, ताबो 28.9, सैंज 31.1 और बजौरा में 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed