{"_id":"598f0e684f1c1b061c8b4876","slug":"himachal-weather-in-shimla-cleared-after-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी शिमला में दो सप्ताह बाद खिली धूप, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी शिमला में दो सप्ताह बाद खिली धूप, लोगों को मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो सप्ताह से जारी भारी बारिश के बाद राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में धूप खिली। लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहने से लोगों को राहत मिली। राजधानी शिमला में वीकेंड पर रिज और माल रोड पर धूप का नजारा लेने वाली बड़ी संख्या में नजर आए।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ही हल्की बूंदाबांदी रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी प्रदेश के एक-दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
हालांकि, इसके बाद 16 अगस्त तक कोई चेतावनी नहीं है। उधर, शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान में 24.5, धर्मशाला में 26.8, ऊना में 34.8, नाहन में 27.4, सोलन में 28.8, कांगड़ा में 32.2, सुंदरनगर में 32.1, भुंतर में 33.0, कल्पा में 23.6, हमीरपुर में 31.5, बिलासपुर में 31.7, मंडी में 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन