Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, शिमला में झमाझम बरसे बादल
प्रदेश के कुछ भागों में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में लगातार तीन दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला में भी मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 2 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। 27 से 29 अगस्त तक कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। ऊना, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा,कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट है। उधर, सोमवार रात को कई स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। काहू में 84.0, जुब्बड़हट्टी 83.0, कंडाघाट 80.6, कुफरी 73.0,धर्मपुर 69.0, शिमला 62.8, पच्छाद 59.4, चौपाल 42.6, सोलन: 42.4, नगरोटा सूरियां 42.2, बिलासपुर 22.5, नारकंडा 36.0 व कसौली में 37.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.2, सुंदरनगर 20.2, भुंतर 20.0, कल्पा 13.0, धर्मशाला 18.5, ऊना 21.2, नाहन 23.3, पालमपुर 18.5, सोलन 17.6, मनाली 16.9, कांगड़ा 21.2, मंडी 20.3, बिलासपुर 22.3, हमीरपुर 22.9, चंबा 20.9, कुफरी 13.5, नारकंडा 11.4, रिकांगपिओ 16.7, धौलाकुआं 24.2, बरठीं 22.7, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 25.0, मशोबरा 14.1, नेरी 22.6 व सैंज में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 24.6, सुंदरनगर 32.5, कल्पा 24.2, भुंतर 33.0, धर्मशाला 28.0, ऊना 34.0, नाहन 29.1, सोलन 30.0, कांगड़ा 31.4, मनाली 24.8, मंडी 31.6, बिलासपुर 33.8, हमीरपुर 33.3, चंबा 33.4, रिकांगपिओ 29.2, धौलाकुआं 33.7, बरठीं 32.9, समदो 29.4 व बजौरा में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.