फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of Rainfall for Six Days; orange Alert Issued for thunderStorms and Hailstorms

Himachal Weather: हिमाचल में लगातार छह दिन बरसेंगे बादल, 15 मार्च को कई भागों में अंधड़-ओलावृष्टि का अलर्ट

Sat, 14 Mar 2026 02:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 02:04 PM IST
सार

माैसम विभाग की ओर से राज्य के कई भागों में लगातार छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of Rainfall for Six Days; orange Alert Issued for thunderStorms and Hailstorms
शिमला में छाए हल्के बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ गया है। माैसम विभाग की ओर से राज्य के कई भागों में लगातार छह दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं कई जिलों में चार दिन अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। शिमला सहित आसपास भागों में शनिवार को बादल छाए रहे, बीच-बीच में धूप भी खिली। वहीं शनिवार को रोहतांग दर्रा के साथ चार अन्य दर्राें में ताजा हल्की बर्फबारी हुई है। शिंकुला दर्रा, बारालाचा दर्रा और कुंजम दर्रा में फाहे गिरने से तापमान में गिरावट आई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

24 घंटे बाद तापमान में आएगा ये बदलाव 
विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की प्रबल संभावना है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में लगभग 4-7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 14 और 17 मार्च को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। 20 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं 15, 16, 18 और 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। 15, 16 व 18 मार्च को कई जिलों में ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है। 15 मार्च के लिए कुल्लू, मंडी व शिमला के लिए अंधड़ व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 12.0, भुंतर 9.4, कल्पा 3.5, धर्मशाला 13.5, ऊना 12.8, नाहन 13.7, पालमपुर 11.0, सोलन 10.4, मनाली 8.6, कांगड़ा 12.8, मंडी 12.7, बिलासपुर 14.0, जुब्बड़हट्टी 12.6, कुफरी 8.1, कुकुमसेरी 3.1, बरठीं 11.9, कसाैली 13.9, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 7.7, देहरागोपीपुर 15.0, ताबो 0.2 व नेरी में 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 अधिकतम तापमान
ऊना 33.6
नेरी 30.9
नाहन 30.2
मंडी 30.0
कांगड़ा 29.0
सोलन 28.2
धर्मशाला 27.0
चंबा 26.5
शिमला 22.7
मनाली 21.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed