फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rainfall for five consecutive days in many parts, yellow alert of thunderst

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश के आसार, अंधड़ चलने का अलर्ट

Wed, 08 May 2024 06:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 May 2024 06:51 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में लगातार छह दिनों तक माैसम खराब रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of  rainfall for five consecutive days in many parts, yellow alert of thunderst
शिमला में छाए बादल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में लगातार छह दिनों तक माैसम खराब रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। बुधवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अुनसार राज्य के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में 14 मई तक माैसम खराब बने रहने की संभावना है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी व अन्य भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। 9 मई को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 11, 12 व 13 मई को अधिकतर स्थानों पर बारिश की संभावना है। इस दाैरान अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 14 मई को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.4, सुंदरनगर 14.2, भुंतर 12.4, कल्पा 6.0, धर्मशाला 21.0, ऊना 17.0, नाहन 19.5, केलांग 4.1, पालमपुर 16.5, सोलन 15.0, मनाली 7.9, कांगड़ा 18.8, मंडी 14.9, बिलासपुर 17.9, हमीरपुर 14.4, चंबा 13.9, डलहाैजी 17.4, जुब्बड़हट्टी 18.5, कुफरी 13.2, कुकुमसेरी 4.8, नारकंडा 7.3, भरमाैर 11.6, रिकांगपिओ 9.0, सेऊबाग 10.8, धाैलाकुआं 21.4, बरठीं 16.7, कसाैली 18.2, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 11.5, देहरागोपीपुर 22.0, ताबो 10.4 और मशोबरा में 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
नेरी 39.5
ऊना 36.1
बिलासपुर 36.1
धौलाकुआं 35.3
कांगड़ा 35.3
बरठी 34.9
सुंदरनगर 34.8
मंडी 34.0
नाहन 32.1
हमीरपुर 32.1
चंबा 32.1
भुंतर 32.0
धर्मशाला 31.4
सोलन 31.0
सेऊबाग 31.0
मनाली 25.1
शिमला 24.4

विज्ञापन

निरमंड में  बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से किसान परेशान
निरमंड क्षेत्र में हो रही बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों को गहरे जख्म दिए हैं। ग्राम पंचायत सराहन, चायल, नोर, बाड़ी, अर्सू, निशानी, बड़ीधार, डीम, कोट और कोटी के किसान-बागवानों को इस बार मौसम की मार सहनी पड़ रही है। इन क्षेत्रों में सेब के बगीचों को खासा नुकसान पहुंचा है। बार-बार हो रही ओलावृष्टि ने फसलों को तबाह कर दिया है। बाड़ी पंचायत के प्रधान लीलावती, उपप्रधान मेला राम ठाकुर, अर्सू पंचायत की प्रधान द्रौपती देवी, उपप्रधान उमेश वर्मा, बड़ीधार पंचायत के प्रधान कलावती, उप प्रधान गोंबिद सिंह, कोट पंचायत प्रधान पिंकी देवी, कोटी पंचायत प्रधान बलवंत, नोर पंचायत के प्रधान काहन चंद जोशी और निशानी पंचायत के प्रधान गुरदयाल सिंह नेगी ने कहा कि बार-बार हो रही ओलावृष्टि और बेमौसमी बारिश ने बागवानों की सेब की फसल बर्बाद कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed