फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of Rain and snowfall in many parts for five days

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश, चोटियों पर बर्फबारी के आसार, जानें माैसम पूर्वानुमान

Tue, 08 Apr 2025 01:36 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Apr 2025 01:36 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश की संभावना है। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of Rain and snowfall in many parts for five days
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश की संभावना है। वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 8 अप्रैल को लाहाैल-स्पीति और चंबा के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। शिमला में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं।

विज्ञापन

9, 10 और 11 अप्रैल को राज्य के चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, लाहाैल-स्पीति, किन्नौर और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 10, 11 और 12 अप्रैल को निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। 13 अप्रैल से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में आएगा ये बदलाव
अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है, इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। वहीं आज कुछ स्थानों पर गर्म हवाएं चलने का अलर्ट है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 15.3, भुंतर 12.6, कल्पा 7.4, धर्मशाला 17.2, ऊना 14.7, नाहन 17.4, केलांग 2.2, पालमपुर 16.5, सोलन 12.5, मनाली 10.6, कांगड़ा 16.9, मंडी 16.5, बिलासपुर 15.4, चंबा 13.2, डलहाैजी 7.5, कुफरी 11.5, कुकुमसेरी 1.6, भरमाैर 13.9, सेऊबाग 10.5, धाैलाकुआं 16.3, बरठीं 14.2, कसाैली 17.4, पांवटा साहिब 20.0, सराहन 10.3, देहरा गोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed