Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन फिर बारिश-बर्फबारी के आसार, किन्नौर में गिरे तीन हिमखंड
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 व 12 मार्च की रात से लगातार दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही शुक्रवार दोपहर को जिला किन्नौर के कड़छम-सांगला मार्ग पर तीन हिमखंड गिरे। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे वादंग, पलिंगचे और दुर्गा मंदिर के पास हिमखंड गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। लोक निर्माण विभाग ने तीन घंटे के बाद मार्ग बहाल किया। उधर, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में दो नेशनल हाईवे मनाली-लेह और आनी-कुल्लू समेत 362 सड़कें, 402 बिजली ट्रांसफार्मर और 17 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। उधर, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
लाहौल के तेलिंग नाला में कई फुट ऊंची बर्फ की दीवार को काटकर बहाल किया जा रहा मार्ग
लाहौल के तेलिंग नाला में बर्फ की कई फुट ऊंची दीवार को काटकर सड़क बहाल की जा रही है। मौसम खुलते ही घाटी में सड़कों की बहाली का काम तेज हो गया है। भारी बर्फबारी के कारण मनाली-केलांग सहित अन्य सड़कें अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। वहीं, बीआरओ की मशीनरी सिस्सू से तांदी की ओर सड़क बहाली में जुटी हैं।
प्रदेश में दो दिनों तक साफ रहने के बाद मौसम के फिर बिगड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 10 व 12 मार्च की रात से लगातार दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 मार्च को उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है। 11 से लेकर 14 मार्च तक ऊंचाई वाले कई भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, निचले व मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 4.6, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 3.0, कल्पा -3.0, धर्मशाला 9.9, ऊना 5.4, नाहन 8.3, पालमपुर 4.0, सोलन 3.7, मनाली 0.6, कांगड़ा 6.5, मंडी 4.4, बिलासपुर 6.8, चंबा 6.3, डलहौजी 4.0, जुब्बड़हट्टी 6.4, कुफरी 2.1, कुकुमसेरी -8.3, नारकंडा 0.1, भरमौर 2.2, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 2.0, धौलाकुआं 8.1, बरठीं 5.4, पांवटा साहिब 11.0, सराहन 4.0 और देहरागोपीपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.2, बिलासपुर24.1, कांगड़ा-सुंदरनगर 23.6, नाहन 23.3, भुंतर 23.4, सोलन 22.2, मंडी 22.9, चंबा 22.1, धर्मशाला 19.0, शिमला15.9, भरमौर 15.1, रिकांगपिओ 12.8, नारकंडा 11.1, कुफरी 10.7 और कल्पा में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.