फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall for five consecutive days, orange alert for six districts

Himachal Weather: हिमाचल में लगातार पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, छह जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट

Thu, 25 Apr 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Apr 2024 06:52 PM IST
सार

 प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य लगातार पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: imd forecast of rain and snowfall for five consecutive days, orange alert for six districts
हिमाचल में मौसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बिगड़ने के आसार हैं। राज्य में लगातार पांच दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 अप्रैल की देर शाम से 30 अप्रैल तक राज्य में बारिश होने का पूर्वानुमान है।  27 से 29 अप्रैल के दौरान बारिश की तीव्रता चरम पर रहने के आसार हैं। इस अवधि के दौरान चंबा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिलों की ऊंची पहाड़ियों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की भी संभावना है।

विज्ञापन

 

26 से 28 अप्रैल के दौरान राज्य के मैदानी, निचली पहाड़ियों और मध्य पहाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।  वहीं शिमला, सोलन, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी जिले में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इसी तरह 27 से 29 अप्रैल के दौरान कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश के आसार हैं। 27 अप्रैल को इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 30 अप्रैल के बाद से मौसम में सुधार की संभावना है। इस अवधि के दौरान औसत अधिकतम तापमान सामान्य से सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.0, सुंदरनगर 11.6, भुंतर 6.6, कल्पा 3.2, धर्मशाला 16.1, ऊना 14.4, नाहन 18.1, केलांग 2.3, पालमपुर 13.2, सोलन 12.4, मनाली 4.6, कांगड़ा 14.6, मंडी 12.1, बिलासपुर 15.4, हमीरपुर 17.0, चंबा 11.5, डलहौजी 10.2, जुब्बड़हट्टी 14.7, कुफरी 9.1, कुकुमसेरी 4.6, नारकंडा 4.9, भरमौर 8.0, रिकांगपिओ 5.8, सेऊबाग 7.8, धौलाकुआं 15.7, बरठीं 13.3, समदो 4.6, कसौली 15.6, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 7.5 और देहरागोपीपुर में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

 अधिकतम तापमान
हमीरपुर 37.5
ऊना 37.2
धौलाकुआं 36.3
बिलासपुर 36.2
बरठी 34.5
कांगड़ा 33.0
सुंदरनगर 33.0
मंडी 32.6
चंबा 32.3
नाहन 31.3
सोलन 30.5
भुंतर 29.7
धर्मशाला 28.6
शिमला 24.5
मनाली 23.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed