Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा माैसम, एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी के आसार, चार दिन येलो-ऑरेंज अलर्ट
रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का दाैर शुरू हो गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी दोपहर बारिश दर्ज की गई है। माैसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में माैसम फिर बिगड़ गया है। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी का दाैर शुरू हो गया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी दोपहर करीब 1:45 से हल्की बारिश शुरू हुई। माैसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। माैसम विभाग ने राज्य में आगामी एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं कई भागों में चारदिन भारी बारिश-बर्फबारी का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 26, 27 और 28 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
इन जिलों में होगी बारिश-बर्फबारी
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 25 फरवरी से 3 मार्च तक हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 26, 27 और 28 फरवरी को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। इस अविध के दाैरान लाहौल-स्पीति, किन्नौर सहित कांगड़ा, चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर जिलों के ऊंचे इलाकों में कई स्थानों पर हल्की और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 27 व 28 फरवरी के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 से 28 फरवरी के दाैरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर,शिमला, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति में भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट है। 1 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर और 2 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 3 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

तापमान में गिरावट की संभावना
माैसम में आए बदलाव से राज्य के कई हिस्सों में 28 फरवरी तक न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि और अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 26 और 27 फरवरी को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ठंडा दिन रहने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.6, सुंदरनगर 9.2, भुंतर 7.1, कल्पा 0.9, ऊना 9.5, नाहन 9.1, केलांग -7.1, पालमपुर 6.5, सोलन 6.4 , मनाली 3.9, बिलासपुर 10.2, कांगड़ा 10.4, मंडी 10.0, चंबा 9.2, डलहाैजी 5.3, कुकुमसेरी -7.9, भरमाैर 9.9, सेऊबाग 6.0, बरठीं 9.8, सराहन 5.7 व ताबो में -6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विंटर सीजन में सामान्य से 71 फीसदी कम बरसे बादल
उधर, माैजूदा विंटर सीजन के दाैरान 1 जनवरी से 25 फरवरी तक राज्य में सामान्य से 71 फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 172.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 50.6 एमएम बारिश ही हुई। बिलासपुर जिले में सामान्य से 80, चंबा 68, हमीरपुर 73, कांगड़ा 65, किन्नाैर 86, कुल्लू 56, लाहाैल-स्पीति 70, मंडी 58, शिमला 75, सिरमाैर 81, सोलन 84 व ऊना में 72 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.