फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rains in state, 156 roads blocked due to landslides in the state, know imd weather for

Himachal Weather: हिमाचल में जमकर बरसे बादल, राज्य में भूस्खलन से 41 सड़कें बाधित, जानें माैसम पूर्वानुमान

Sat, 14 Sep 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Sep 2024 06:00 PM IST
सार

प्रदेश में बीते 24 घंटों के दाैरान बादल जमकर बरसे हैं। वहीं, लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rains in state, 156 roads blocked due to landslides in the state, know imd weather for
नाै घंटे बंद रहा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दाैरान बादल जमकर बरसे हैं। वहीं लाहाैल-स्पीति, किन्नाैर की ऊंची चोटियां बर्फ से सफेद हो गई हैं। शुक्रवार रात को हुई ताजा बर्फबारी के बाद लाहाैल की चोटियां चांदी की तरह चमकीं। कुल्लू, शिमला सहित अन्य जिलों में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। बर्फबारी से सुबह-शाम ठंडक बढ़ गई है। लाहौल घाटी में भी ठंड लगातार बढ़ रही है। इसका असर मनाली-लेह मार्ग की आवाजाही भी पड़ रहा है। रोहतांग दर्रा के साथ शिंकुला, हनुमान टिब्बा, लदाखी पीक, शिंकुला के साथ बारालाचा दर्रा में भी बर्फ गिरी है।
विज्ञापन

53 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित
बीते 24 घंटों के दाैरान कटाैला में 78.4, पालमपुर 68.0, बैजनाथ 60.0, मंडी 58.4, गुलेर 56.4,धर्मशाला 53.0, कुफरी 51.4, शिमला 50.0, जोगिंद्रनगर 50.0, नयनादेवी 48.6, कांगड़ा 46.6, नगरोटा सूरियां 46.0, सोलन 22.6, मनाली 28.0, कसाैली 13.6 और पांवटा साहिब में 20.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में शनिवार शाम 6:00 बजे तक 41 सड़कें बाधित रहीं। एक पुल भी क्षतिग्रस्त है। इसके अतिरिक्त 53 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा सड़कें, बिजली आपूर्ति शिमला, मंडी, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले में प्रभावित हैं।  राजधानी शिमला में  हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाै घंटे बंद रहा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे, रातभर मलबे में फंसी रही थार
भारी बारिश के चलते आए मलबे से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे 9 मील के पास करीब नाै घंटे बंद रहा।  मलबे की चपेट में एक थार गाड़ी भी आ गई। रात करीब 2:00 बजे गाड़ी मलबे की चपेट में आई। गाड़ी में दो लोग सवार थे। इसके बाद बाप और बेटे ने भाग कर अपनी जान बचाई। रात से मंडी-पंडोह मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।  सुबह लगभग 8:30 बजे कड़ी मशक्कत के बाद थार को मलबे से निकला गया। इसके बाद एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। मंडी-कुल्लू मुख्य सड़क बंद होने के कारण सुरंगों में भी वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। फंसे हुए वाहन बाद में वाया गोहर होते हुए निकाले गए। 

विज्ञापन

जानें 20 सितंबर तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई स्थानों पर आज भी बारिश का पूर्वानुमान है। राज्य के कुछ भागों में 20 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहने की संभावना है। वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 12.8, सुंदरनगर 19.1, कल्पा 10.0, धर्मशाला 16.0, ऊना 22.4, नाहन 21.1, केलांग 8.8, पालमपुर 15.0, सोलन 17.5, मनाली 15.1, कांगड़ा 18.6, मंडी 20.0, बिलासपुर 21.9, चंबा 20.8, डलहाैजी 12.8, कसाैली 15.3, पांवटा साहिब 23.0, देहरा गोपीपुर 23.0, मशोबरा 12.6, ताबो 8.0 व सैंज में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed