फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain alert issued in many parts of Himachal for four days, more than 150 roads blocked

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में दो एनएच समेत 211 सड़कें बाधित

Sat, 26 Jul 2025 01:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Jul 2025 01:59 PM IST
सार

प्रदेश के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain alert issued in many parts of Himachal for four days, more than 150 roads blocked
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मनाली में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। शिमला और कांगड़ा में सुबह हल्की बारिश हुई। अन्य इलाकों में मौसम रहा। इससे उमस बढ़ गई है। प्रदेश में दो एनएच समेत 211 सड़कें बाधित हैं, जबकि 31 विद्युत ट्रांसफार्मर ठप हैं। 141 पेयजल योजनाएं भी बाधित होने से पेयजल आपूर्ति बंद चल रही है। सराज में सबसे अधिक 85 सड़कें अभी भी बंद हैं। एनएच 03 मंडी कोटली के बीच बनोग में बाधित होने से यातायात ठप है।  

विज्ञापन

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 जुलाई को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। 27, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 28 और 29 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है। 29 जुलाई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू व मंडी जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 27, 28 व 30 जुलाई के लिए कई भागों में येलो अलर्ट है।  अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ी वृद्धि होने की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों के दाैरान जटोन बैराज में 33.2, पालमपुर 33.0, मंडी 26.4,बीबीएमबी 24.0, कांगड़ा 21.2, पांवटा साहिब 20.8, कोठी 18.6, बिलासपुर 15.4, गुलेर 14.4, नारकंडा 13.5, कुफरी 13.0 व भरमौर में 7.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून में 25 जुलाई तक 153 लोगों ने गंवाई जान
प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 25 जुलाई तक 153 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 252 लोग घायल हुए हैं। 34 लोग अभी भी लापता हैं। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 1,588 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 1,139 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,376 पालतु पशुओं की मौत हो गई है। नुकसान का कुल आंकड़ा 1436 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

विज्ञापन

मनाली में झमाझम बारिश हुई। जिले के अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इससे किसानों-बागवानों ने राहत की सांस ली है। जिले में हाईवे-305 के साथ 46 सड़कें बंद हैं। चंबा में शनिवार को तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। वहीं, बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के पांच दिन बाद भी पांच मार्ग यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाए हैं। सड़कें बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। हमीरपुर में शनिवार को मौसम सामान्य बना रहा है। दिनभर धूप खिली रही। कांगड़ा जिले में शनिवार सुबह के समय हुई बारिश से पिछले दो दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में छाए बादलों और हल्की धूप के चलते उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। गगल हवाई अड्डा पर नियमित रूप से उड़ानें हुईं। ऊना में भी शनिवार को दिनभर धूप खिली रही।

चुराह के सनवाल और पांगी में भूकंप के झटके
 चुराह के सनवाल और जनजातीय क्षेत्र पांगी में शनिवार सुबह 9:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.2 आंकी गई। मौसम विज्ञान केंद्र की वेबसाइट के मुताबिक भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में जमीन की सतह से पांच किलोमीटर गहराई में था। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि भूकंप से किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पांगी के तहसीलदार शांता कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed