फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain alert in 10 districts, cloudburst kullu, clouds will rain for so many days

Himachal Weather: हिमाचल के कुल्लू और धर्मशाला में पांच जगह बादल फटे; दो की मौत, 11 लापता

Wed, 25 Jun 2025 09:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सैंज/बंजार/मनाली/ धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सैंज/बंजार/मनाली/ धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Jun 2025 09:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कई जगह तबाही हुई है। बंजार, सैंज कुल्लू, मणिकर्ण से लेकर मनाली तक जिले में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने और अचानक आई बाढ़ की घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain alert in 10 districts, cloudburst kullu, clouds will rain  for so many days
कुल्लू में बादल फटने से तबाही। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को मौसम ने कहर मचाया। कुल्लू जिले में चार जगह सैंज के जीवानाला, गड़सा के शिलागढ़, मनाली के स्नो गैलरी और बंजार के होरनगाड़ और धर्मशाला के खनियारा की मनूणी खड्ड में बादल फटने से आई बाढ़ ने भारी तबाही मची। कुल्लू में आठ गाड़ियां, 10 पुलिया और एक बिजली प्रोजेक्ट बह गया। सैंज के रैला बिहाल में बादल फटने से तीन लोग बह गए हैं।

विज्ञापन




उधर, धर्मशाला के समीप खनियारा में मनूणी खड्ड में आई बाढ़ में निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के 10 से अधिक मजदूरों की बहने की सूचना है। अभी तक दो लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। एसडीआरएफ की टीमें मौके पर हैं और रेस्क्यू ऑपेरशन जारी है। सैंज घाटी के शैंशर, शांघड़ और सुचैहन पंचायत क्षेत्रों में 150 से अधिक पर्यटक वाहनों के साथ 2,000 से अधिक पर्यटक फंस गए हैं। सिउंड के पास मार्ग क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें क्षेत्र से बाहर निकलने का रास्ता नहीं है। लाहौल में भी 25 पर्यटक फंसे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal: प्रदेश में 386 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे अपग्रेड, भारत सरकार को भेजा प्रस्ताव


 

171 सड़कें और 550 बिजली ट्रांसफार्मर ठप
प्रदेश में भारी बारिश से कुल्लू, मंडी और कांगड़ा में जनजीवन अस्त व्यस्त है। प्रदेश में औट-बजार-सैंज एनएच-305 समेत 171 सड़कें और 550 बिजली ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। बुधवार को गगल हवाई अड्डा पर चार विमान उतरे, लेकिन दिल्ली और शिमला के लिए दो उड़ानें रद्द हो गईं। शिमला और कुल्लू से कोई उड़ान नहीं हुई।




बंजार में छोटा पुल तथा एक वाहन भी बह गया
होरनगाड़ में बादल फटने से आई बाढ़ से बंजार-बठाहर सड़क पर बना एक छोटा पुल और एक वाहन बह गया। सरकारी प्राथमिक विद्यालय में भी मलबा घुस गया है। स्थानीय लोगों ने स्कूल के विद्यार्थियों को रेस्क्यू किया। गड़सा घाटी में हुरला नाला, पंचा नाला और मनिहार नाला में पैदल पुल के साथ दस से अधिक पुलियां बह गई हैं। मणिकर्ण के ब्रह्मगंगा नाला, ग्ररहण, कुथी काकड़ी नाला और जिभी में कोटलाधार के पास भी बाढ़ आ गई। प्रशासन ने शिल्लागढ़ क्षेत्र में भी बादल फटने की आशंका जताई है। सैंज के जीवानाला में एक मेगावाट का बिजली प्रोजेक्ट बह गया है। सियूंड में एक अस्थायी दुकान बह गई है। यहां चार मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ से सैंज बाजार की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि यहां एक जीप बह गई है। जगह-जगह बादल फटने से खड्डों और नालों में बड़ी मात्रा में लकड़ियां बहकर आईं।


थुरल में भारी बारिश के बाद सड़क बनी तालाब, बंद करनी पड़ीं दुकानें
कांगड़ा के थुरल इलाके में दो घंटे मूसलाधार बारिश से बाजार में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी हुई। लोअर बाजार की दुकानें सड़क पर पानी भर जाने से बंद करनी पड़ीं। बाजार में पानी की निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर वाहनों के गुजरने से नालियों का गंदा पानी राहगीरों और दुकानों पर पड़ रहा है। थुरल बाजार की सड़क ने नाले का रूप धारण किया।

जिला प्रशासन कुल्लू ने बादल फटने व बाढ़ की सूचना के बाद राहत और बचाव कार्यों के लिए टीमें भेजी हैं। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा किएनडीआरएफ टीम मौके पर है। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि अभी बादल फटने की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, लेकिन खड्ड में पानी अत्याधिक है। उपायुक्त ने कहा कि अभी तक दो शव बरामद हुए हैं। एसडीएम को मौके पर भेजा गया है। एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं।

पुलिस गार्द के हथियार बहे, जवान घायल
सैंज घाटी में बादल फटने से एनएचपीसी के सिउंड में पावर हाउस में लगी थर्ड बटालियन पंडोह की गार्द का रिहायशी कमरा (अस्थायी शेड) क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां तैनात करीब 10 पुलिस जवानों के पहने कपड़े के सिवाय कुछ भी बचा है। इस दौरान जवानों के तीन से चार हथियार बह गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस का एक जवान घायल हो गया है और उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल अस्पताल लाया गया है। 


इतने दिन जारी रहेगी बारिश, पांच जिलों के कुछ भागों में बाढ़ का खतरा
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने मंगलवार को पूरे हिमाचल प्रदेश को कवर कर लिया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने  राज्य में 1 जुलाई  तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 25 से 27 जून तक राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है 28 से 1 जुलाई 2025 तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।  25 जून को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमाैर जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि कुल्लू व शिमला जिले के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।  अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

एडवाइजरी जारी, एसपी को आपातकालीन प्रतिक्रिया दल सक्रिय करने के दिए निर्देश
 हिमाचल में मानसून सक्रिय होने के बीच बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की आशंका के मद्देनजर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने एडवाइजरी जारी की है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आपातकालीन प्रतिक्रिया दलों को सतर्क करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए हेल्पलाइन नंबर 112, व्हाट्सएप, ईमेल, पुलिस व चौकी के नंबर आमजनों से साझा करने के लिए कहा गया है। लोगों को पहाड़ों, नदी-नालों के पास न जाने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी अलर्ट पर संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने को कहा है। बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करें। कुल्लू, बिलासपुर और ऊना में जल क्रीड़ा गतिविधियों को स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

कहां कितनी हुई बारिश (मिलीमीटर में)
पालमपुर 145
नाहन 99
पांवटा साहिब 58
धर्मशाला 54
कांगड़ा 44
नारकंडा 40
कसौली 22
मंडी   16
शिमला 14

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed