फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain alert for two days in Himachal, tree fell on the road due to thunderstorm in Kull

Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, कुल्लू में अंधड़ से सड़क पर गिरा पेड़

Sat, 15 Apr 2023 08:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Apr 2023 08:30 PM IST
सार

 प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 16 से 19 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 1

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain alert for two days in Himachal, tree fell on the road due to thunderstorm in Kull
अंधड़ से सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में 16 से 19 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 और 19 अप्रैल के लिए मैदानी, निचले व मध्य ऊंचाई वाले कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। उधर, कुल्लू जिला मुख्यालय में शनिवार को मौसम ने करवट बदली। आसमान में छाए हल्के बादलों के बीच अंधड़ चला।

विज्ञापन


अंधड़ से मौहल में एक पेड़ टूटकर बीच सड़क पर आ गया, जबकि पेड़ का कुछ हिस्सा गाड़ी पर जा रहा। हालांकि, इसमें जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन गाड़ी को काफी क्षति पहुंची है। बीच सड़क में पेड़ गिरने से कुल्लू-भुंतर मुख्य सड़क पर यातायात भी बाधित रहा। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रहीं। बाद में पेड़ को हटाकर सड़क यातायात के लिए बहाल कर दी गई। इस बीच शहर में बिजली भी गुल हो गई। करीब 15 मिनट तक कुल्लू शहर के कुछ हिस्सों में बिजली गुल रही। शाम करीब 4:00 बजे तेज तूफान शुरू हुआ। 
विज्ञापन


शिमला में मौसम साफ, रोहतांग दर्रा में गिरे फाहे
 शनिवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। वहीं, रोहतांग के साथ कुंजम दर्रा सहित सीबी रेंज की पहाड़ियों में हल्की बर्फबारी हुई। जिससे ऊपरी इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। हालांकि अटल टनल रोहतांग के साथ लाहौल के भीतर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर 14.0, भुंतर 12.9, कल्पा 6.6, धर्मशाला 16.4, ऊना 15.3, नाहन 18.8, केलांग 3.0, पालमपुर 16.5, सोलन 13.5, मनाली 10.0, कांगड़ा 17.0, मंडी 14.7, बिलासपुर 17.0, हमीरपुर 14.1, चंबा 14.0, डलहौजी 15.3, जुब्बड़हट्टी 16.2, कुफरी 12.6, कुकुमसेरी 3.7 नारकंडा 9.8, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 10.4, धौलाकुआं 15.9, बरठीं 16.7, मशोबरा 13.2, पांवटा साहिब 18.0, सराहन 7.5 और देहरा गोपीपुर में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 


अधिकतम तापमान
वहीं, ऊना में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शिमला में अधिकतम तापमान 25.3, सुंदरनगर 34.2, भुंतर 32.6, कल्पा 21.4, धर्मशाला 30.2, नाहन 33.8, केलांग 16.6, सोलन 31.8, कांगड़ा 34.1, बिलासपुर 34.5, हमीरपुर 35.5, चंबा 33.8, डलहौजी 22.4, कुफरी 19.7, जुब्बड़हट्टी 28.6, कुकुमसेरी 19.2  भरमौर 28.6, रिकांगपिओ 26.9, धौलाकुआं 37.9  में डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed