फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain, Mandi, Shimla, Solan and Kasauli Aaj ka Mausam

Himachal Weather Today: हिमाचल के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ा मानसून, लगातार सात दिन भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 22 Jun 2025 06:10 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

Himachal Weather Update Today : प्रदेश के कई भागों में लगातार सात दिन भारी बारिश का अलर्ट है। चार दिन के लिए ऑरेंज व तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Forecast Today: IMD Alert for Heavy Rain, Mandi, Shimla, Solan and Kasauli Aaj ka Mausam
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, पांवटा में हुआ जल भराव। - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ गया है। प्रदेश के कई भागों में लगातार सात दिन भारी बारिश का अलर्ट है। चार दिन के लिए ऑरेंज व तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बीती रात कसौली में 30.0, जोत 21.0, मुरारी देवी 13.0, मंडी 9.8, करसोग 8.1, पच्छाद 5.2, जोगिंदरनगर 4.0, शिमला 1.6, पालमपुर 1.4, सोलन और सुंदरनगर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। आज अगले छह घंटों में बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन

इन दिनों में के लिए भारी  बारिश का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार  राज्य में 28 जून तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। 22, 23, 25, 26 और 27 जून को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, 24 और 27 जून  को अलग-अलग स्थानों पर एक या दो बार भारी वर्षा हो सकती है। 23, 25, 26 और 27 जून को अलग-अलग स्थानों पर एक या दो बार भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले में भारी बारिश का अलर्ट है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून के दौरान सतर्क रहें, मंडी जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
 मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इसे देखते हुए  मंडी जिला प्रशासन व जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आम जनता की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि एडवाइजरी का उद्देश्य नागरिकों को संभावित आपदाओं के प्रति सतर्क और तैयार रखना है ताकि जनहानि और संपत्ति की हानि को कम किया जा सके। जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस बरसात में विशेष सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।  नागरिक केवल मौसम विभाग, जल आयोग और जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा अफवाहों से बचें। बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और विशेषकर रात को नदी किनारे, ढलानों या भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से परहेज करें।

विज्ञापन

प्रत्येक परिवार एक आपातकालीन किट तैयार रखें
प्रत्येक परिवार एक आपातकालीन किट तैयार रखें, जिसमें पीने का पानी, सूखा राशन, दवाई , टॉर्च, बैटरियां, पहचान पत्र और चार्जर हो। नागरिक जल निकासी नालियों व पुलियों की समय पर सफाई सुनिश्चित करें ताकि जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति न उत्पन्न हो। जो परिवार भूस्खलन या बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहते हैं, वे पहले से सुरक्षित स्थानों की पहचान कर लें और कहीं और जाने की योजना बनाएं। किसी भी आपदा के संकेत जैसे भूमि में दरारें, पेड़ों या खंभों का झुकना या जल बहाव में बदलाव दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें। विद्यालयों व आंगनबाड़ियों की सुरक्षा जांच करें और बच्चों के लिए सुरक्षित निकासी अभ्यास आयोजित करें।  पशुपालक पशुओं के लिए सुरक्षित स्थान चिह्नित करें और चारे-पानी की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

पांवटा साहिब से देवीनगर मार्ग पर जल भराव
उधर, मानसून की पहली बारिश में ही पांवटा साहिब नगर परिषद की जल भराव समस्या  से निपटने की तैयारियों की पोल खुल गई है। शहर के पांवटा साहिब से देवीनगर मार्ग पर जल भराव हो गया है। आसपास गलियों का पानी रिहायशी मकानों व दुकानों में भर गया है। पांवटा साहिब शहर के वार्ड-9, 7 व 8 व बद्रीपुर में जगह-जगह गलियों में जल भराव हुआ है। पांवटा साहिब के जाट मोहल्ला बद्रीपुर में पानी की निकासी के लिए कोई नाली नहीं है।

 पार्वती नदी के बीच टापू पर फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला
पार्वती नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण कटागला के पास दो व्यक्ति नदी के बीच टापू में फंस गए। दोनों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मश्क्कत के बाद देर रात को सुरक्षित निकाला। दरअसल, पुलगा बांध से शनिवार शाम को पानी छोड़ा गया। हालांकि, क्षेत्र में हुटर और सायरन बजाए गए थे लेकिन दो व्यक्ति नदी के बीच बने टापू में ही मौजूद थे और नदी का पानी बढ़ गया। ऐसे में दोनों व्यक्तियों को रस्सियों के सहारे किनारे लाया गया। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान
अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। शिमला में न्यूनतम तापमान 18.5, सुंदरनगर 24.2, भुंतर 23.6, कल्पा 16.6, धर्मशाला 16.7, ऊना 23.7, नाहन 21.1, पालमपुर 20.0, सोलन 22.4, मनाली 20.4, कांगड़ा 24.4, मंडी 24.2, बिलासपुर 26.0, कुकुमसेरी 12.2, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 14.1 व देहरा गोपीपुर में 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed