फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain alert for four days in Himachal, advisory not to travel unnecessarily in monsoon

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, मानसून में अनावश्यक यात्रा नहीं करने की सलाह

Mon, 26 Jun 2023 11:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Jun 2023 11:23 PM IST
सार

प्रदेश में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 जून के लिए भी प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain alert for four days in Himachal, advisory not to travel unnecessarily in monsoon
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 जून के लिए भी प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 28, 29 व 30 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उधर, सोमवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच राजधानी शिमला व अन्य भागों में बादल झमाझम बरसे। प्रदेश में भारी बारिश से 301 सड़कें ठप हो गई हैं। बिजली के 140 ट्रांसफार्मर बंद हैं। मानसून की दस्तक के तीन दिन के भीतर 102.38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।  2 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

 
वहीं, प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही ट्रैफिक टूरिस्ट व रेलवे पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा करने से बचने की सलाह दी है। साथ ही पहले मौसम की स्थिति का पता लगाकर ही यात्रा का प्लान बनाने को कहा है। इसके अलावा नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से सटे शिविर स्थलों पर नहीं जाने की अपील की है। पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि  ऐसे मौसम में राफ्टिंग सहित सभी प्रकार की जल क्रीड़ा गतिविधियों से भी बचने की जरूरत है। किसी भी संकट की स्थिति में आपातकालीन नंबर 112 व 1077 व स्थानीय पुलिस स्टेशन के नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Rain: चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन, रात से जाम में फंसे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


टीटीआर पुलिस ने यात्रियों व आम जनता को सलाह दी है कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए नदी-नालों के नजदीक न जाएं। क्योंकि जल स्तर किसी भी समय बढ़ सकता है और बांध स्थलों से पानी किसी भी समय छोड़ा जा सकता है। विभाग के अनुसार प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे ऊपरी शिमला, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और चंबा जिला में यात्रा करते समय मौसम और सड़क की स्थिति के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने और उसका सलाह का पालन करने के लिए स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया जा सकता है। एआईजी टीटीआर संदीप धवल ने कहा कि प्रदेश में बरसात के दौरान पहाड़ी इलाकों में बाढ़, भूस्खलन व बादल फटने की संभावना बनी रहती है। इसके चलते दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एचआरटीसी के चालकों और वाहन मालिकों को सफर करते वक्त सावधानी बरतने को कहा है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, शिमला में अधिकतम तापमान 21.6, सुंदरनगर 25.5, भुंतर 23.6, कल्पा19.0, धर्मशाला 25.5, ऊना 31.0, नाहन 24.9, केलांग 17.9, सोलन 24.2, मनाली 19.6, कांगड़ा 28.0, मंडी 26.4, बिलासपुर 26.7, हमीरपुर 27.0, चंबा 25.3, डलहौजी 29.9, कुफरी 17.8, रिकांगपिओ 23.8, सेऊबाग 22.1, धौलाकुआं 29.9, बरठीं 27.3 और मशोबरा में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कहां कितनी बारिश
क्षेत्र             बारिश मिलीमीटर में
धर्मशाला            107
भटियात             75
कटौला               74
मंडी                  56
पावंटा साहिब        43
नगरोटा              39
डलहौजी            23
मनाली              11

 

लोग मोबाइल की जीपीएस लोकेशन ऑन रखने
वहीं, पर्यटन विभाग ने पर्यटकों को प्रदेश में सुरक्षित यात्रा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को विभाग की ओर से सलाह दी गई है कि वह यात्रा करते समय अपने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन हमेशा ऑन रखें। मौसम की पूर्व जानकारी के अनुसार ही यात्रा आरंभ करें। सलाह दी गई है कि निर्देशित मार्गों पर ही यात्रा करें तथा इधर-उधर जाने से बचें। बाली ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से मनाली-किरतपुर फोरलेन पर मंडी से पंडोह के बीच भूस्खलन के कारण यातायात अवरुद्ध होने की कुछ अपुष्ट सूचनाएं वायरल की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: Himachal: हिमाचल में तबाही के साथ हुई मानसून की एंट्री, तीन दिन में लोक निर्माण विभाग को 27 करोड़ का नुकसान

हालांकि, विशेष रूप से पहाड़ी इलाकों में बारिश के मौसम के दौरान सड़कों के निर्माण और चौड़ा करने के कारण ऐसी प्राकृतिक घटनाएं सामान्य हैं। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार मलबा हटाने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है और कुल्लू पहुंचने के लिए यातायात को चैलचौक-गोहर मार्ग पर भी मोड़ा गया है, जिस कारण यातायात की गति थोड़ी धीमी है। इसके अलावा कुल्लू की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कमांद (कांडी-कटोला) मार्ग भी खुला है और इसे वन-वे किया गया है।

उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि वह झूठी व अपुष्ट सूचना फैलाने वालों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थिति बिल्कुल सामान्य है और शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय तथा बाजार इत्यादि खुले हैं और लोग सामान्य तौर पर अपने दैनिक कार्य कर रहे हैं। मंडी जिला से प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार हल्के वाहनों को आवाजाही की अनुमति दी जा रही है और पर्याप्त संख्या में कर्मचारी और मशीनरी सड़क को साफ करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के कर्मियों की छुट्टियां रद्द
मानसून को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए फिल्ड स्टाफ मशीनरी के साथ 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। इस संबंध में फिल्ड अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed