फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Entry of monsoon with devastation, loss of 27 crores to Public Works Department in three days

Himachal: हिमाचल में तबाही के साथ हुई मानसून की एंट्री, तीन दिन में लोक निर्माण विभाग को 27 करोड़ का नुकसान

Mon, 26 Jun 2023 06:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Jun 2023 06:28 PM IST
सार

प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही लोक निर्माण विभाग को 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रदेश में 301 सड़कें बंद हैं। 

विज्ञापन
Entry of monsoon with devastation, loss of 27 crores to Public Works Department in three days
मानसून आते ही तबाही। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ ही लोक निर्माण विभाग को 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। प्रदेश में 301 सड़कें बंद हैं। सोमवार शाम तक 180 सड़कें यातायात के लिए बहाल करने का दावा किया जा रहा है, जबकि अन्य 106 सड़कें आने वाले एक-दो दिन में बहाल होंगी। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि लोक निर्मांण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सड़कों को बहाल करने में जुटे हैं। इस सीजन में मानसून की एंट्री भारी तबाही के साथ हुई है। लोक निर्माण विभाग ने 390 जेसीबी और डोजर लगाए हैं। सरकार भूस्खलन व आपदा संबंधित शिकायतों के लिए जल्द व्हाट्सएप नंबर जारी करेगी। इसमें लोग अपनी समस्याएं बता सकेंगे।

विज्ञापन


विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सड़कों की मेटलिंग का कार्य तेजी से चल रहा था, बरसात की वजह से काम प्रभावित हुआ है। मौसम साफ होते ही सड़क की मेटलिंग शुरू कर दी जाएगी। हिमाचल में बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से पर्यटन कारोबार को भी भारी नुकसान हुआ है। लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठियोग में बन रहे बैली ब्रिज का कार्य रिकॉर्ड एक हफ्ते के भीतर पूरा किया गया है। इसके लिए विभाग के अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुल के नजदीक बनी कॉलोनी का सीवरेज सीधा सड़क पर आ रहा था। इसी वजह से सड़क का डंगा बैठ गया। उन्होंने अन्य विभागों से भी इस ओर ध्यान देने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed