फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Heavy rain alert for five days in state monsoon may arrive soon

Himachal Weather: हिमाचल में पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट, 21 जून तक दस्तक दे सकता है मानसून

Thu, 19 Jun 2025 03:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jun 2025 03:46 PM IST
सार

प्रदेश के कई क्षेत्रों में पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Heavy rain alert for five days in state monsoon may arrive soon
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है।  21 जून से 25 जून तक राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि निचले पहाड़ी/मैदानी और मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।  बीती रात को  पच्छाद में 7.4, सुंदरनगर 5.8, कसौली व बजौरा 3.0, जोत 2.2, भरवाईं और चंबा 2.0, सांगला 1.8, कुफरी 1.0, कल्पा 0.7, धौलाकुआं 0.5 व सोलन में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज राजधानी शिमला व आसपास भागों में माैसम खराब बना हुआ है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: हिमाचल: ईपीएफ जमा नहीं करने पर एफआईआर रद्द करने से हाईकोर्ट ने किया इन्कार, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

इन जिलो के लिए भारी बारिश का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 25 जून तक बारिश का दाैर जारी रहेगा। 19 जून को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 20, 21, 23 और 24 जून 2025 को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है और 22 और 25 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी। 20, 21, 23 और 24 जून को कई स्थानों पर तथा 22 और 25 जून को अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 21 व 24 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट, जबकि 22, 23 व 25 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा व सिरमाैर जिले के लिए भारी बारिश का येलो- ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शिमला, सोलन व मंडी के लिए येलो अलर्ट है।  वहीं 27 जून से 3 जुलाई के दाैरान राज्य के अनेक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश तथा निचले पहाड़ी/मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 

कहां कितना न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.4, भुंतर 21.1, कल्पा 12.0, धर्मशाला 19.9, ऊना 23.4, नाहन 19.5, केलांग 9.8, पालमपुर 23.0, सोलन 20.4, मनाली 16.9, कांगड़ा 23.5, मंडी 22.6, बिलासपुर 23.9, हमीरपुर 26.4, चंबा 21.1, डलहाैजी 15.8, कुफरी 14.7, कुकुमसेरी 11.2, नारकंडा 12.1, भरमाैर 16.9, रिकांगपिओ 14.6, सेऊबाग 20.0, धाैलाकुआं 25.9, बरठीं 24.0, कसाैली 18.6, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 14.1, देहरा गोपीपुर 25.4, ताबो 10.4 और  बजाैरा में 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

आने वाले दिनों में तापमान में आएगा ये बदलाव
अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-40 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed