फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Friday was the hottest day of the season,maximum temprature has crossed 43 degrees in una

Himachal Weather: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, नेरी-ऊना में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार

Sat, 18 May 2024 11:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 May 2024 11:45 AM IST
सार

प्रदेश में शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Friday was the hottest day of the season,maximum temprature has crossed 43 degrees in una
शिमला में चटक धूप से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पारा चढ़ने से गर्मी बेहाल करने लगी है। प्रदेश में शुक्रवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। शुक्रवार को चार स्थानों पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। ऊना में अधिकतम तापमान 43.2 नेरी 43.1, धाैलाकुआं और बिलासपुर में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नाै स्थानों पर अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र ने मैदानी भागों में 23 मई तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। ऐसे में तापमान और बढ़ने के आसार हैं।  उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 21 मई तक माैसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। वहीं मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर भी 19 मई तक माैसम खराब रह सकता है। आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ बना हुआ है।

विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
चंबा 36.8
धर्मशाला 34.9
कांगड़ा 38.6
हमीरपुर 36.0
भुंतर 35.6
बजाैरा 36.5
मंडी 37.6
बरठीं 39.6
सुंदरनगर 38.8
सैंज 32.8
जुब्बड़हट्टी 32.6
कसाैली 33.3
सोलन 36.0
शिमला 29.4
रिकांगपिओ 29.5
केलांग 19.1

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शनिवार को 
शिमला में न्यूनतम तापमान 19.4, सुंदरनगर 17.8, भुंतर 13.2, कल्पा 9.6, धर्मशाला 23.0, ऊना 21.0, नाहन 22.1, केलांग 5.7, पालमपुर 21.0, सोलन 18.0, मनाली 7.1, कांगड़ा 20.9, मंडी 17.6, बिलासपुर 19.6, हमीरपुर 18.4, चंबा 16.0, जुब्बड़हट्टी 21.2, कुफरी 16.6, कुकुमसेरी 6.3, नारकंडा 13.4, भरमाैर 13.7, रिकांगपिओ 12.7, धाैलाकुआं 21.4, बरठीं 17.8, कसाैली 24.2, पांवटा साहिब 27.0, सराहन 16.0, देहरा गोपीपुर 25.0, ताबो 8.7, मशोबरा 17.6, नेरी 27.5,  सैंज 16.2 और बजाैरा में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed