फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Fresh snowfall in lahul including South Portal of Atal Tunnel, Chandra Valley Lakdak

Himachal Weather: लाहौल घाटी बर्फ से लकदक, कुफरी में सीजन का पहला हिमपात, शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि

Fri, 01 Dec 2023 07:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क,शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Dec 2023 07:16 PM IST
सार

राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। कुल्लू-मनाली और लाहौल की चोटियों पर एक फीट तक बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Fresh snowfall in lahul including South Portal of Atal Tunnel, Chandra Valley Lakdak
अटल टनल सहित लाहौल घाटी बर्फ से लकदक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। प्रदेश की राजधानी शिमला में बारिश के साथ ओलावृष्टि और चोटियों पर बर्फबारी हुई। राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में सीजन का पहला हिमपात हुआ। कुल्लू-मनाली और लाहौल की चोटियों पर एक फीट तक बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह और आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे-305 यातायात के लिए बंद हो गया। गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर सहित सोलंगनाला, रोहतांग दर्रा, सिस्सू, कोकसर, कुंजम दर्रा, बारालाचा, शिंकुला तथा जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी हुई है। सोलंगनाला में तीन, अटल टनल के दोनों छोर, कोकसर, सिस्सू व गोंधला में 15 से 20 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा में 30 और जलोड़ी दर्रा में 12 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन

विज्ञापन


लाहौल घाटी में 34 सड़कें बंद
लाहौल घाटी में 34 सड़कें बंद हो गई हैं। किन्नौर के ऊपरी इलाकों और चंबा जिले के पांगी-भरमौर की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। चुराह के टेपा, डलहौजी के लक्कड़मंडी, पौलहाणी में हल्की बर्फबारी हुई। चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वाया साच पास मार्ग पर दो फुटब तक बर्फबारी हुई है। अब किलाड़ पहुंचने के लिए चंबा से लोगों को वाया लाहौल-स्पीति और जम्मू का सफर तय करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2 दिसंबर से मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में शुक्रवार सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर से बारिश शुरू हो गई। बीच-बीच में धूप भी निकली। वहीं, 2 से 7 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।  शुक्रवार को धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 25.6, ऊना में 24.2, कांगड़ा में 23.8, सुंदरनगर में 23.5, मंडी में 21.8, धर्मशाला-भुंतर में 21.0, शिमला में 16.0 और मनाली में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

न्यूनतम तापमान 
पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।  शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर 8.1, भुंतर 6.5, कल्पा माइनस 1.0, धर्मशाला 8.2, ऊना 7.4, नाहन 11.3, पालमपुर 7.0, सोलन 5.0, मनाली 4.6, कांगड़ा 9.1, मंडी 8.1, चंबा 8.8, डलहौजी 4.0, जुब्बड़हट्टी 8.8, कुफरी 3.1, नारकंडा 2.2, रिकांगपिओ 2.3, सेऊबाग 7.0, धौलाकुआं 10.1, बरठीं 10.3, समधो माइनस 1.2, पांवटा साहिब 13.0, सराहन 5.0 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अटल टनल में बर्फबारी से सोलंगनाला में रोके वाहन
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल में बर्फबारी के कारण सैलानियों को वाहनों को सोलंगनाला में रोक लिया गया। सुरक्षा को देखते हुए मनाली प्रशासन ने सोलंगनाला से आगे पर्यटक वाहनों के जाने पर रोक लगा दी। पुलिस ने सोलंगनाला में बैरियर लगा रखा था। हालांकि फोर वाई फोर वाहनों से पर्यटक अटल टनल होते हुए सिस्सू तक पहुंचे। घाटी में दो दिन से मौसम खराब चल रहा है। टनल के दोनों तरफ बर्फ होने से खासकर साउथ पोर्टल में सड़क ढलान होने से वाहनों के स्किड होने का खतरा बढ़ गया है। मनाली प्रशासन ने सुबह ही पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला में रोक दिया था। इसमें लाहौल जाने वाली बसें भी शामिल रहीं। दोपहर को मौसम खुलने के बाद कुछ देर के लिए पर्यटकों को अटल टनल होते हुए सिस्सू और कोकसर जाने की अनुमति दी, लेकिन शाम को पुनः मौसम खराब हो गया। इसके कारण शाम को फिर पर्यटक वाहन सोलंगनाला में ही रोके गए। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल में बर्फबारी हो रही है। ऐसे में सफर करना सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed