फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather forecast till 12 August by IMD Shimla

रोहतांग व लाहौल की चोटियों पर फिर गिरे फाहे, मैदानों में खिली धूप

Fri, 07 Aug 2020 12:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Aug 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
himachal weather forecast till 12 August by IMD Shimla
- फोटो : अमर उजाला

जनजातीय जिला लाहौल की ऊंची चोटियों और रोहतांग में वीरवार सुबह फाहे गिरे, जबकि मैदानी जिलों में दिन भर धूप खिली रही। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहा। शिमला में धूप खिलने के साथ बादल भी छाए रहे। प्रदेश के अधिकतम तापमान में वीरवार को दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। नौ अगस्त को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश में अभी तक मानसून कमजोर चल रहा है। इसके चलते जल संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश का दौर किस तरह रहता है, इस पर काफी कुछ निर्भर करेगा। एक जून से छह अगस्त तक प्रदेश में सामान्य से 34 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई है। अगस्त के छह दिनों में सामान्य से 67 फीसदी कम बारिश हुई है। जुलाई में भी सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश हुई थी। बीते साल भी जुलाई से सितंबर तक सामान्य से कम बारिश हुई थी।
विज्ञापन


बीते साल जुलाई में सामान्य से 22 फीसदी, अगस्त में 38 फीसदी और सितंबर में 28 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अभी तक मानसून कमजोर चल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय नहीं है। 15 अगस्त के आसपास मानसून सक्रिय होने की संभावना है। उधर, वीरवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल्लू घाटी के कुछ क्षेत्रों में वीरवार सुबह बारिश रिकॉर्ड हुई। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 37.2, भुंतर 34.8, बिलासपुर 34.5, हमीरपुर 34.2, सुंदरनगर 34.3, मंडी 34.1, कांगड़ा 33.8, नाहन-सोलन 32.0, चंबा 30.9, धर्मशाला 29.2, पालमपुर 29.1, शिमला 27.0, कल्पा 26.3, केलांग 23.5 और डलहौजी में 21.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed