हिमाचल में दो डिग्री गिरा पारा, इस दिन से बारिश के आसार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में हुई झमाझम बारिश के बाद शनिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। पारा गिरने से मैदानी इलाकों के लोगों को कुछ राहत मिली।
रविवार को प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पांच से आठ जून तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
15 जून तक प्रदेश में प्री मानसून पहुंचने के आसार
शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.2, कांगड़ा में 36.5, मंडी में 36.2, बिलासपुर में 35.9, हमीरपुर में 35.5, चंबा में 35.1, भुंतर में 34.2, सुंदरनगर में 33.6, नाहन में 32.5 रिकार्ड किया गया।
रात को न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज
धर्मशाला में 30.8, सोलन में 30.2 और शिमला में 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उधर, शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज हुई।
ऊना में न्यूनतम तापमान 20.4, धर्मशाला में 20.8, नाहन में 15.5, शिमला में 11.4, मंडी-बिलासपुर में 18.2 और डलहौजी में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।