{"_id":"593aabf34f1c1ba3379c81c7","slug":"himachal-weather-forecast-rain-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद लुढ़का पारा, पांच दिन और बरसेंगे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद लुढ़का पारा, पांच दिन और बरसेंगे बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों के लिए बारिश की फुहारें राहत बनकर बरसीं। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है। पारा गिरने के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
वहीं, मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक बारिश का अनुमान जताया है। प्रदेश में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, दिनभर रुक रुककर बारिश होती रही। हालांकि शाम को एक बार फिर मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक अगले पांच दिन तक प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व तूफान का अनुमान है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.0, शिमला 21.5, सुंदरनगर 31.7, भुंतर 29.5, धर्मशाला 27.4, नाहन 28.3, कांगड़ा 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन