फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather forecast rain chances from 17 and 18 April 2023

Himachal Weather: आठ जिलों में आज से बारिश के आसार, 17-18 अप्रैल को येलो अलर्ट

Sat, 15 Apr 2023 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:15 AM IST
सार

शुक्रवार को राजधानी शिमला में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
himachal weather forecast rain chances from 17 and 18 April 2023
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में शनिवार से बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में 16 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 17 और 18 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में शनिवार से मौसम बदलने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को प्रदेश के 13 क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मैदानी क्षेत्रों के साथ अब पहाड़ भी पूरी तरह से तपना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राजधानी शिमला में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में 15 और 16 अप्रैल को मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.4, कुकुमसेरी में 3.3, कल्पा में 6.2, मनाली में 9.0, नारकंडा में 9.4, शिमला में 14.6, धर्मशाला में 18.4 और नाहन में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना                    39.0
धौलाकुआं             37.8
बरठीं                  34.9
हमीरपुर              34.7
मंडी                   34.6
बिलासपुर            34.5
चंबा                  33.8
नाहन                33.7
सुंदरनगर           33.3
कांगड़ा             33.1
भुंतर                32.0
सोलन               31.5
धर्मशाला          30.0
मनाली             25.0
शिमला             24.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed