फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather forecast: rain and snowfall in these districts for five days, the minimum temperature of -11.

Himachal Weather: इन जिलों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, ताबो में सीजन की सबसे ठंडी रात हुई रिकाॅर्ड

Fri, 29 Nov 2024 05:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

प्रदेश में आज रात से माैसम करवट बदल सकता है। वहीं ताबो का न्यूनतम तापमान -11.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है जो इस सर्दी के सीजन में सबसे कम है।

विज्ञापन
Himachal Weather forecast: rain and snowfall in these districts for five days, the minimum temperature of -11.
हिमाचल में बारिश के आसार। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में आज रात से माैसम करवट बदल सकता है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के पांच जिलों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। उधर, राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर लगातार बढ़ रही है। ताबो का न्यूनतम तापमान -11.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है जो इस सर्दी के सीजन में सबसे कम है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ईपीएफओ रिश्वत मामला: 23.5 लाख रुपये किसके, जांच में जुटी सीबीआई

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
 माैसम विभाग के अनुसार  पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से चंबा, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, कांगड़ा और किन्नाैर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक बारिश व बर्फबारी की संभावना है। अन्य जिलों में आगामी सात दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। 4 दिसंबर से सभी जिलों में माैसम साफ रहने की संभावना है। वहीं शुक्रवार सुबह मंडी व बिलासपुर में मध्यम कोहरा दर्ज किया गया है। शिमला में आज माैसम साफ बना हुआ है। लेकिन सुबह-शाम ठंड बहुत बढ़ गई है।

आठ साल बाद नवंबर में सबसे कम बारिश 
आठ साल बाद नवंबर में सबसे कम बारिश हुई है। साल 2016 में नवंबर में बादल नहीं बरसे थे। इस बार सिर्फ चंबा और लाहौल-स्पीति में बौछारें ही गिरी हैं। प्रदेश में 58 दिन से सूखे की स्थिति बनी हुई है। एक अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी न होने से अधिकतर जिलों में सूखे जैसी स्थिति बनी है। 1 अक्तूबर से 29 नवंबर तक शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर और सोलन जिले में बारिश की बूंद तक नहीं बरसी। इस साल नवंबर में सामान्य से 99 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 29 नवंबर तक सिर्फ 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। साल 2016 में भी नवंबर में बारिश नहीं हुई थी। इससे पहले 2011 व 2005 में 0.3, 1994 0.1, 1975 0.2, 1970 और 1955 में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। जबकि 19.7 मिलीमीटर को सामान्य बारिश माना गया। पिछले 70 सालों में देखा जाए तो सात साल ऐसे रहे हैं, जिसमें नवंबर महीने में बारिश नहीं हुई है।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
प्रदेश में 26 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। कल्पा में शून्य व चार स्थानों पर माइनस में दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4, सुंदरनगर 4.5, भुंतर 2.7, कल्पा 0.8, धर्मशाला 8.5, ऊना 4.2, नाहन 11.7, केलांग -3.0, पालमपुर 5.4, सोलन 4.3, मनाली 2.4, कांगड़ा 6.4, मंडी 5.9, बिलासपुर 6.0, हमीरपुर 5.2, चंबा 6.3, डलहाैजी 6.7, जुब्बड़हट्टी 8.6, कुफरी 2.5, कुकुमसेरी -5.8, नारकंडा 2.5, भरमाैर 4.7, रिकांगपिओ 2.7, सियोबाग 2.5, धाैलाकुआं 7.9, बरठीं 3.4, समदो -3.4, कसाैली 8.8, सराहन 7.3, देहरा गोपीपुर 9.0, ताबो -11.1 व बजाैरा में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

कहां कितना अधिकतम तापमान
गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, बिलासपुर में 24.5, कांगड़ा में 23.8, सोलन में 22.5, मंडी में 22.4, नाहन-धर्मशाला में 21.0, शिमला में 15.8, मनाली में 15.2, कल्पा में 15.1 और केलांग में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और बिलासपुर में रात को शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। शिमला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश के मैदानी इलाकों से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed