Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, एक सप्ताह तक बरसेंगे बादल
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में अगले सात दिन तक लगातार बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दो दिन यलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 1, 2, 3, 6 और 7 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4 और 5 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अत्यधिक भारी बारिश देखी गई। प्रदेश में सोमवार रात 17 जगह बादल फटे हैं। इसमें मंडी जिले में 15 और कुल्लू और किन्नौर जिले में एक-एक जगह बादल फटा है। मंडी जिले में बारिश, बादल फटने और ब्यास नदी व नालों के रौद्र रूप से भारी तबाही मची है। मंडी में पांच समेत पूरे प्रदेश में 7 लोगों की जान चली गई है। 16 लोग अभी लापता हैं। छह लोग घायल भी हुए हैं। 332 लोगों को जगह-जगह से रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई गई है। अकेले मंडी जिले में 24 घर और 12 गोशालाएं जमींदोज हो गई हैं। 30 पशुओं की मौत हो गई है। बीती रात को संधोल में 223.6, मंडी 216.8, पंडोह में 215.0, बिजाही 196.0, करसोग 160.2, पालमपुर 143.0, चौपाल 139.8, गोहर 125.0, बग्गी 88.8, कोटखाई 83.1, नेरी 77.0, कांगड़ा 73.3, सुजानपुर टिहरा 69.0, नारकंडा 67.5, नादौन 66.0 व कुफरी में 65.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य में अगले सात दिन तक लगातार बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। पांच दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दो दिन यलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 1, 2, 3, 6 और 7 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 4 और 5 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं। हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, मंडी, सोलन व सिरमाैर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
तापमान में आएगा ये बदलाव
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 4-5 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
सीएम सुखविंद्र सुक्खू ने ब्यास नदी में बढ़े जलस्तर का जायजा लिया
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ब्यास नदी में बढ़े जलस्तर का जायजा लिया। उन्होंने कांगड़ा जिला के भड़ोली में नदी पर बने पुल व आसपास के क्षेत्र की स्थिति जानी और अधिकारियों से फीडबैक लिया। इस दौरान आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा, डीसी कांगड़ा हेमराज बेरवा, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
छह जिलों में बाढ़ का खतरा
हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और पड़ोस में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है। वहीं जुलाई में राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.