फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather forecast of rain and snowfall in high altitude areas for three days, minimum temperature rea

Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, केलांग का न्यूनतम पारा भी माइनस मे

Mon, 18 Nov 2024 04:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 Nov 2024 04:05 PM IST
सार

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ने लगी है। राज्य में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather forecast of rain and snowfall in high altitude areas for three days, minimum temperature  rea
कोकसर वॉटर फाल जमकर ठोस बर्फ में तबदील हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों में माैसम बिगड़ने की संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार जिला बिलासपुर व सुंदरनगर (मंडी) में 22 नवंबर तक सुबह-शाम को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। सोमवार को भी बिलासपुर में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। इससे दृश्यता 30 मीटर तक रह गई। मैदानी क्षेत्रों में कोहरे की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bilaspur: रंगड़ों के काटने से खेत में काम कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, उपचार के दाैरान तोड़ा दम

विज्ञापन

इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
माैसम विभाग के अनुसार औसत समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर 100 नॉट तक की गति से चलने वाली जेट स्ट्रीम हवाएं उत्तर भारत में चल रही हैं।  22 से 24 नवंबर तक  लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा व कुल्लू जिले के ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

शीतलहर बढ़ी
 उधर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ने लगी है। राज्य में तीन स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। केलांग का पारा भी माइनस में चला गया है। जबकि एक जगह शून्य में दर्ज किया गया है। अगले चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। उसके बाद बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.3, सुंदरनगर 6.8, भुंतर 4.0, कल्पा 0.2, धर्मशाला 9.4, ऊना 7.6, नाहन 10.8, केलांग -3.4, पालमपुर 6.5, सोलन 5.5, मनाली 2.6, कांगड़ा 7.3, मंडी 7.9, बिलासपुर 10.7, हमीरपुर 9.6, चंबा 8.0, डलहाैजी 7.4, कुफरी 5.9, कुकुमसेरी -3.3, नारकंडा 4.5, भरमाैर 5.1 , रिकांगपिओ 2.6, सियोबाग 3.0, धाैलाकुआं 9.3, समदो 1.1, कसाैली 9.8, ताबो -5.2, सैंज 5.7 व बजाैरा में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed