{"_id":"673ae50a7f586763c30d75c8","slug":"an-old-man-working-in-the-field-died-due-to-the-bite-of-a-hornet-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: रंगड़ों के काटने से खेत में काम कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, उपचार के दाैरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: रंगड़ों के काटने से खेत में काम कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत, उपचार के दाैरान तोड़ा दम
Mon, 18 Nov 2024 12:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी , शाहतलाई (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी , शाहतलाई (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:27 PM IST
सार
उपमंडल झंडूता के नघ्यार गांव में रंगड़ों के काटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति मौत हो गई है। बुजुर्ग व्यक्ति खेत में काम कर रहा था, इसी बीच रंगड़ों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
रंगड़ों के काटने से बुजुर्ग की माैत।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता के नघ्यार गांव में रंगड़ों के काटने से एक बुजुर्ग व्यक्ति मौत हो गई है। बुजुर्ग व्यक्ति खेत में काम कर रहा था, इसी बीच रंगड़ों ने हमला कर दिया। तलाई थाना पुलिस की ओर से मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार निक्का राम (81) निवासी गांव नघ्यार तहसील झंडूता जिला बिलासपुर रविवार शाम को खेतों में काम कर रहा था। झाड़ियों को काटते समय रंगड़ों ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इसके बाद परिजन बुजुर्ग को बड़सर अस्पताल ले गए, जहां से हमीरपुर रेफर किया गया। हमीरपुर अस्पताल में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Himachal: रंगड़ों के हमले में मां ने जान देकर मासूम बेटे को बचाया, घर के पास ही घास काट रही थी महिला
विज्ञापन