{"_id":"59be6c5d4f1c1b9a688b50bb","slug":"himachal-weather-forecast-chances-of-rain-from-21-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन से हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में 21 सितंबर से मौसम फिर से बिगड़ेगा। इसके साथ ही राज्य के कई क्षेत्रों में गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। राज्य के निचले मैदानी, मध्य और उच्च पहाड़ी इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि 18, 19 और 20 सितंबर को हिमाचल के निचले पर्वतीय क्षेत्रों में जहां मौसम शुष्क रह सकता है, वहीं मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ-कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा का क्रम जारी रह सकता है।
विज्ञापन
रविवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि ऊना में ये अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।
शिमला और किन्नौर जिलों में ठंड की दस्तक, घरों में दुबके लोग
शिमला जिले के रामपुर और किन्नौर जिले में सुबह से लगातार बारिश होने से ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह से बारिश होने से लोग घरों में दुबके रहे। अभी तक किसी प्रकार का यातायात प्रभावित होने की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
चंबा में रविवार को मौसम साफ रहा। दिन भर धूप खिली रही। धूप रहने से लोगों को गरमी का सामना करना पड़ा। भरमौर, सलूणी, तीसा और डलहौजी में भी बारिश नहीं हुई।