फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather forecast and snowfall prediction

हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 14 Mar 2018 09:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 14 Mar 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
himachal weather forecast and snowfall prediction

हिमाचल में मौसम फिर बिगड़ेगा। इससे राज्य में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। प्रदेश में पारा चढ़ने के साथ ही बारिश-बर्फबारी होने के आसार भी बन गए हैं। बुधवार से 16 मार्च तक प्रदेश के कुछ स्थानों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी तीन दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के एक-दो स्थानों, जबकि मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल
विज्ञापन


स्पीति के कई स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। 17 मार्च से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान और अधिक चढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीजन का सबसे गर्म दिन हुआ रिकार्ड

himachal weather forecast and snowfall prediction

प्रदेश में मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकार्ड हुआ। ऊना में अधिकतम तापमान 35.5 और राजधानी शिमला में 22.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। साल 2018 का यह सबसे अधिकतम तापमान है।

हालांकि साल 2017 में मार्च महीने में ऊना का अधिकतम तापमान 38.2 और शिमला में 25.7 डिग्री रह चुका है। उधर, मंगलवार को प्रदेश भर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
 

यहां 16.5 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

himachal weather forecast and snowfall prediction

मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.1, चंबा में 31.8, सुंदरनगर में 31.2, कांगड़ा में 31.1, हमीरपुर में 30.2, भुंतर में 29.0, नाहन में 28.7, सोलन में 27.2, धर्मशाला में 25.2, कल्पा में 19.0 और डलहौजी में 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

 प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने के साथ-साथ रात का पारा भी चढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार रात को नाहन में इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रिकार्ड हुआ। नाहन में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।

 

शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, ऊना-हमीरपुर में 12.7, कांगड़ा में 12.3, सोलन में 10.0, धर्मशाला में 10.8, मंडी में 10.4, कल्पा में 3.0, मनाली में 2.4 और केलांग में -2.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed