फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather forecast : After two years, October-November witnessed 98 percent less rainfall than normal

Himachal Weather: दो साल बाद अक्तूबर-नवंबर में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश, जानें कब बरसेंगे बादल

Tue, 12 Nov 2024 11:19 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 11:19 AM IST
सार

 1 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश हुई है। इससे पहले वर्ष 2022 में अक्तूबर और नवंबर के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई थी। 

विज्ञापन
Himachal Weather forecast : After two years, October-November witnessed 98 percent less rainfall than normal
जनजातीय क्षेत्र पांगी में हल्की बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में दो साल बाद अक्तूबर और नवंबर में कम बारिश होने से फिर सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। 1 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश हुई है।  इससे पहले वर्ष 2022 में अक्तूबर और नवंबर के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई थी। राज्य के छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। आज भी राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 15 नवंबर तक बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर और मंडी जिले में सुबह और देर रात को घना कोहरा छाया रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में घना कोहरा छाया रहने से विजिबिलिटी कम हो गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल में सूखे जैसे हालात, नुकसान के आकलन से पहले सरकार को बारिश का इंतजार

विज्ञापन

इस दिन से बारिश की संभावना
इससे गगल एयरपोर्ट पर 4 उड़ानें नहीं उतरीं। भुंतर में साढ़े तीन घंटे देरी से जहाज उतरा। प्रदेश में अधिकतम तापमान चार डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 नवंबर को मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  सोमवार को रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम और बारालाचा दर्रा पर दोपहर करीब 2:00 बजे बर्फबारी हुई। इससे घाटी में शीतलहर बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने से कुल्लू घाटी में भी तापमान गिरा है।

चंबा-बैरागढ़-किलाड़ मार्ग बंद
 वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी में हल्की बर्फबारी के बाद चंबा-बैरागढ़-किलाड़ वाया सचे जोत मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। सचे  जोत मार्ग पर अमूमन 5.08 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। लिहाजा, अब चंबा से पांगी की ओर कूच करने वाले लोगों को वाया जेएंडके और लाहौल-स्पिति होते हुए पांगी का रुख करना पड़ेगा। वहीं, जिले के अन्य क्षेत्रों में सुबह कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिले में लंबे समय से बारिश के अभाव में अब लोगों की दुश्वारियां काफी बढ़ चुकी है। लोग बारिश के लिए देवी-देवताओं के मंदिरों में भी डेरा जमाए हैं।

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.7, सुंदरनगर 9.3, भुंतर 6.3, कल्पा 2.0, धर्मशाला 13.0, ऊना 12.2, नाहन 13.5, केलांग 1.0, पालमपुर 9.5, सोलन 10.1, मनाली 5.7, कांगड़ा 11.4, मंडी 9.9, बिलासपुर 13.7, हमीरपुर 12.1, चंबा 12.4, डलहाैजी 9.7, कुफरी 7.8, कुकुमसेरी -1.6, नारकंडा 5.9, रिकांगपिओ 6.1, धाैलाकुआं 14.2, समदो 2.9, कसाैली 12.8, पांवटा साहिब 18.0, ताबो -4.5, सैंज 8.4 व बजाैरा में 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed