फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Fog and cold wave increased trouble, imd forecast of rain and snowfall

Himachal Weather: हिमाचल में कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी, 11 जनवरी से दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Fri, 10 Jan 2025 01:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jan 2025 01:18 PM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में लगातार जारी शीतलहर व घना कोहरा छाए रहने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। राज्य के सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस व तीन जगह शून्य डिग्री सेल्सियस में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Fog and cold wave increased trouble, imd forecast of rain and snowfall
हिमाचल में कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में लगातार जारी शीतलहर व घना कोहरा छाए रहने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। ऊना, हमीरपुर, मंडी और बरठीं में शीतलहर से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बिलासपुर, ऊना, मंडी व देहरागोपीपुर में घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊना में कड़कड़ाती ठंड की वजह से शुक्रवार को सुबह लोग घरों में दुबके रहे। दुकानदार भी दुकानों के आसपास अलाव का सहारा लिया। राज्य के सात स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस व तीन जगह शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

कल से माैसम बिगड़ने के आसार, शीतलहर व कोहरे का अलर्ट
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 11 जनवरी को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 12 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी व निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिशकी संभावना है। 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है।  वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 10 जनवरी की देर रात और 11 जनवरी  की सुबह,  13 और 14 जनवरी की सुबह और देर रात के दौरान निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।  इसी तरह 10 जनवरी  की देर रात और 11 जनवरी की सुबह के समय अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8, सुंदरनगर 1.5, भुंतर -0.6, कल्पा -1.6, धर्मशाला 6.0, ऊना 0.5, नाहन 6.1, पालमपुर 3.2, मनाली 0.2, कांगड़ा 4.2, मंडी 3.1, बिलासपुर 5.1, हमीरपुर 2.3, डलहाैजी 5.7, कुफरी 5.3, कुकुमसेरी -10.2, नारकंडा 2.5, भरमाैर 3.5,रिकांगपिओ 0.5, सेऊबाग -0.3, बरठीं 4.0, समदो 7.6, देहरा गोपीपुर 8.0, ताबो -11.7 व बजाैरा में -0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

घने कोहरे की चपेट में बिलासपुर जिला, वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी 
 शुक्रवार को बिलासपुर जिले के अधिकतर क्षेत्र कोहरे की चपेट में आ गए। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।  किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर विजिबिलिटी भी बहुत कम दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों के दौरान भारी ठंड और कोहरे का कहर जारी रहेगा।  बिलासपुर शहर में रात 12:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। 

ऊना में घने कोहरे ने धीमी की रफ्तार, दिन में लाइट जलाकर चले वाहन चालक, देरी से पहुंची ट्रेन
ऊना जिले में कोहरे के साथ शुक्रवार को दिन की शुरुआत हुई।  इसके चलते वाहन चालकों को दिन में लाइट जलाकर नेशनल हाईवे से गुजरना पड़ रहा है। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई है। ठंड से बचाव के लिए लोग बाजार में आग का सहारा ले रहे हैं। रेल गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटा देरी से ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची हैं। वहीं स्कूली विद्यार्थियों  कोहरे के बीच कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जाते हुए देखा गया। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार से सर्दियों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। शुक्रवार को सुबह से ही लोग घरों में दुबके रहे। दुकानदार भी दुकानों के आसपास आग का सहारा लेते हुए देखे जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed