Himachal Weather: ठिठुरन बढ़ी, इस सीजन में ताबो का न्यूनतम पारा पहली बार माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस तक गिरा
इस सर्दी के सीजन में ताबो का न्यूनतम तापमान पहली बार माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केलांग सहित तीन अन्य स्थानों का न्यूनतम तापमान भी माइनस में चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में न्यूनतम पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं मैदानी जिलों में कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ी है। इस सर्दी के सीजन में ताबो का न्यूनतम तापमान पहली बार माइनस 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केलांग सहित तीन अन्य स्थानों का न्यूनतम तापमान भी माइनस में चल रहा है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार बिलासपुर , सुंदरनगर (मंडी) में 21 नवंबर तक सुबह व शाम को घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। उधर, राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में तीन दिन 23 से 25 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना, और गिरेगा पारा
22-24 नवंबर के दौरान लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा व कुल्लू जिले के ऊंचे इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान राज्य के बाकी हिस्सों में मुख्य रूप से शुष्क मौसम रहेगा। वहीं अगले 3 दिनों के दौरान राज्य के कुछ भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है, तथा इसके बाद कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 8.0, सुंदरनगर 6.6, भुंतर 3.2, कल्पा 0.4, धर्मशाला 9.0, ऊना 5.8, नाहन 10.3, केलांग -2.3, रामपुर 6.0, सोलन 5.4, मनाली 2.7, कांगड़ा 7.0, मंडी 7.8, बिलासपुर 9.0, हमीरपुर 7.4, चंबा 7.2, डलहाैजी 7.8, कुफरी 6.8, कुकुमसेरी -3.2, नारकंडा 4.4, भरमाैर 5.8, रिकांगपिओ 2.7, सिओबाग 3.3, बरठीं 7.0, समदो -1.3, कसाैली 9.3, ताबो -9.4, सैंज 5.1 व बजाैरा में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश
उधर, पोस्ट मानसून सीजन में 1 अक्तूबर से 19 नवंबर तक राज्य में सामान्य से 98 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। अधिकतर जिलों में सूखे जैसी स्थिति है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू, सिरमाैर व सोलन जिले में बारिश की एक बूंद तक नहीं बरसी। जबकि कांगड़ा जिले में सामान्य से 96, किन्नाैर 99, लाहाैल-स्पीति 99, मंडी 90, शिमला 99 व ऊना में 63 फीसदी कम बारिश हुई।