फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather: Cold wave continues, for the first time in the season the minimum temperature of Kukumseri r

Himachal Weather: शीतलहर बरकरार, सीजन में पहली बार कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Thu, 08 Feb 2024 10:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 08 Feb 2024 10:16 PM IST
सार

राज्य के आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। जबकि छह स्थानों पर शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Cold wave continues, for the first time in the season the minimum temperature of Kukumseri r
लाहौल में छत से टपकता पानी बर्फ में तब्दील, मनाली में सैलानियों की मस्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कई जिले बीते दिनों हुई बारिश-बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में हैं।  राज्य के आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। जबकि छह स्थानों पर शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 14 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में कुछ बढ़ोतरी से ठंड से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, शिमला और अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा।  ऊना, कांगड़ा, धौलाकुआं, बरठीं में शीतलहर का असर देखने को मिला। आज भी प्रदेश के कई भागों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 0.9, सुंदरनगर 0.2, भुंतर 0.1, कल्पा -4.2, धर्मशाला 3.2, ऊना 1.6, नाहन 4.5, पालमपुर 0.5 , सोलन 0.8, मनाली -2.0, कांगड़ा 2.8, मंडी 1.7, बिलासपुर 4.0, चंबा 2.6, जुब्बड़हट्टी 3.2, कुफरी -1.8, कुकुमसेरी -14.2, नारकंडा -4.4, भरमौर -2.9, रिकांगपिओ -0.7, सेऊबाग 1.0, धौलाकुआं 3.4, बरठीं 1.1, समदो -9.0, पांवटा साहिब 7.0 और सराहन में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

254 सड़कें अभी भी बंद
उधर, राज्य में गुरुवार को  तीन नेशनल हाईवे और 254 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। इसके अलावा 80 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित है।  राज्य में 22 पेयजल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित चल रही हैं। बीते दिनों हुई बर्फबारी से शिमला जिले में अभी भी 26 सड़कें बंद हैं। वहीं, लाहौल-स्पीति में 125, मंडी 24, कुल्लू 41  और चंबा में 37 सड़कें बाधित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed