फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Cold wave after snowfall, minimum temperature of 10 places is in minus, know imd forecast

Himachal Weather: बर्फबारी के बाद हिमाचल में शीतलहर, 10 स्थानों का न्यूनतम पारा माइनस में; फिर बिगड़ेगा माैसम

Fri, 17 Jan 2025 01:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jan 2025 01:53 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को माैसम तो खुला, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Cold wave after snowfall, minimum temperature of 10 places is in minus, know imd forecast
पुलिस से बर्फ में फंसे वाहनों को निकाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को माैसम तो खुला, लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राज्य में 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। बीते दिन हुई बर्फबारी से राज्य के कई क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। ऊपरी शिमला के कई रूटों पर बस सेवाएं ठप पड़ी हैं। वहीं, कुल्लू, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले में भी लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं।

विज्ञापन

सोलंगनाला से आगे वाहनों की आवाजाही बंद, रोपसांग नाला में फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला
 लाहौल की पुलिस चौकी कोकसर ने रोपसंग नाला के पास फंसे एक वाहन व इसमें सवार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। गाड़ी के फंसे होने की सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को धक्का देकर निकाला गया। बर्फबारी के बाद जिला कुल्लू व लाहौल में दुश्वारियां बरकरार है। दोनों जिला में करीब 145 सड़कें बंद हैं। कुछ इलाकों में बिजली भी नहीं है। इसके अलावा नेशलन हाईवे-तीन सोलंगनाला से आगे बंद है। इसी तरह नेशनल हाईवे-305 घियागी से आगे अवरूद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 18 जनवरी से कई भागों में माैसम फिर बिगड़ने की संभावना है।  23 जनवरी को राज्य के कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 से 20 जनवरी तक ऊंचे पहाड़ों और आसपास के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 21 जनवरी और 22 जनवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 

विज्ञापन

मौसम खुलते ही बीबीएन क्षेत्र में छाया कोहरा, विजिबिलिटी हुई कम
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला-नालागढ़ में  गुरुवार को हुई हल्की बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है।  शुक्रवार सुबह से ही इलाके में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी इतनी कम है कि लोगों को अपनी गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। पिंजाैर नालागढ़ नेशनल हाईवे पर कोहरा पड़ने से वाहन चालकों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। उधर, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद राज्य के कई हिस्सों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.8, सुंदरनगर 1.7, भुंतर -0.2, कल्पा -6.2, धर्मशाला 4.8, ऊना 1.4, नाहन 6.3, पालमपुर 1.0, मनाली -2.1, कांगड़ा 3.0, मंडी 4.7, बिलासपुर 5.9, हमीरपुर 2.0, डलहाैजी 0.4, जुब्बड़हट्टी 4.0, कुफरी 0.2, कुकुमसेरी -12.2, नारकंडा -1.5, भरमाैर -2.8, रिकांगपिओ -2.3, सेऊबाग -1.0, धाैलाकुआं 5.8, बरठीं 4.0, कसाैली 4.1, सराहन  3.7, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -13.5 व बजाैरा में -0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

कहां कितना बारिश-बर्फबारी
कोठी में 24.0, मनाली 14.8, गोंदला 11.0, मूरंग 10.0, जोत 7.0, कल्पा 6.7, खदराला 5.0, पूह 4.5, सांगला 4.2, केलांग-छतराड़ी 4.0 व कुफरी में 2.4 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। वहीं     भरमौर में 10.0, सियोबाग 8.2, जोगिंद्रनगर 8.0, भुंतर 7.1, सलूणी 6.3, गोहर 6.0, बजौरा 5.5, रोहड़ू और धर्मशाला 5.0, पालमपुर 4.2, घुमारवीं और पंडोह 4.0, भाबानगर 3.8, रामपुर 3.4 व कसौली में 3.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed