फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Clouds to Pour Down for Five Consecutive Days; Orange Alert for Hailstorm, Check Forecast

Himachal Weather: हिमाचल में लगातार पांच दिन बरसेंगे बादल, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Sat, 02 May 2026 11:32 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 May 2026 11:32 AM IST
सार

 राज्य के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather: Clouds to Pour Down for Five Consecutive Days; Orange Alert for Hailstorm, Check Forecast
हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में माैसम के बिगड़ने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में लगातार पांच दिन बारिश होने का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। वहीं कई जिलों में 4 मई को ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रामपुर और आसपास लगते इलाकों में शनिवार शाम के करीब बादल झमाझम बरसे। इस दौरान हवाएं भी चलीं और हल्की ओलावृष्टि हुई। शिमला में भी शाम के अंधड़ चला। नोग वैली और आसपास के सेब बहुल क्षेत्रों में सेब की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। धर्मशाला में भी बारिश दर्ज की गई। लगातार बिगड़ रहे मौसम से बागवानों की चिंता बढ़ी हुई है।

विज्ञापन

Trending Videos

किसानों-बागवानों की चिंता बढ़ी
 उधर, गुरुवार रात जिला सिरमौर के पच्छाद क्षेत्र में हुई भारी ओलावृष्टि से गेहूं, जौ सहित तैयार खड़ी नकदी फसलों और फलों के बगीचों को भारी क्षति पहुंची है। क्षेत्र में इन दिनों गेहूं और जौ की फसल पूरी तरह पककर तैयार थी और कटाई का दौर शुरू होने वाला था, लेकिन कुदरत की मार ने सुनहरी फसल को मिट्टी में मिला दिया। हाल ही में रोपी गई टमाटर और शिमला मिर्च की नई पौध भी ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई है। क्षेत्र के मुख्य फल प्लम, खुमानी और आड़ू के पेड़ों पर लगे फलों और पौधों को ओलावृष्टि से भारी नुकसान हुआ है। अब किसानों की चिंता और बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें कितने दिन होगी बारिश
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य में 3 से 7 मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। इस दाैरान चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है। 8 मई को भी कुछ स्थानों पर माैसम खराब रहने के आसार हैं। 4 मई को राज्य के कई जिलों में ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। 3 व 5 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 4 मई  को कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमाैर जिले अंधड़ और ओलावृष्टि का अलर्ट है। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.5, सुंदरनगर 16.3, भुंतर 13.2, कल्पा 6.2, ऊना 18.8, नाहन 18.1, पालपमुर 16.5, सोलन 15.6, मनाली 9.5, कांगड़ा 18.3, मंडी 17.7, बिलासपुर 18.5, जुब्बड़हट्टी 16.4, कुकुमसेरी 5.4, सेऊबाग 9.0, बरठीं 15.6, पांवटा साहिब 21.0, सराहन 10.1, देहरागोपीपुर 21.0 व ताबो में 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को  ऊना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद, अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसी तरह राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं।

मई में ऐसा रहेगा माैसम, लू वाले दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की संभावना
माैसम विभाग के संभावित पूर्वानुमान के अनुसार मई में हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। मई के दौरान हिमाचल की निचली पहाड़ियों, मैदानी इलाकों और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के कई हिस्सों में औसत अधिकतम तापमान के सामान्य या सामान्य से कम रहने की बहुत अधिक संभावना है। वहीं हिमाचल की ऊंची पहाड़ियों और उनसे सटे मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के कई हिस्सों में यह सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मई के दौरान प्रदेश के मध्य और निचले पहाड़ी/मैदानी इलाकों में लू वाले दिनों की संख्या, दीर्घकालिक औसत की तुलना में सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

1901 के बाद से अप्रैल में 47वीं सबसे अधिक वर्षा दर्ज
हिमाचल प्रदेश में 1901 के बाद से अप्रैल में 47वीं सबसे अधिक वर्षा (66.3 मिमी) दर्ज की गई है। 1901 के बाद से अप्रैल महीने में अब तक की सर्वाधिक वर्षा वर्ष 1908 में (181.7 मिमी) दर्ज की गई थी।अप्रैल में राज्य में सामान्य वर्षा (4 फीसदी) दर्ज की गई। महीने के लिए 64 एमएम बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 66.3 एमएम वर्षा हुई। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में अत्यधिक वर्षा हुई।  कांगड़ा जिले में सामान्य से अधिक बारिश हुईद । वहीं चंबा और कुल्लू जिलों में सामान्य बारिश हुई।  किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में वर्षा की कमी रही। 8 अप्रैल को किन्नौर, ऊना, कांगड़ा से लेकर बिलासपुर जिलों में कुछ जगहों पर गंभीर शीत दिवस देखा गया। जबकि 24, 26 और 27 अप्रैल को ऊना और कुल्लू, 24 और 25 अप्रैल को कांगड़ा और 24 अप्रैल को मंडी जिले में लू का प्रकोप देखा गया। 25 अप्रैल को ऊना जिले में भीषण लू का प्रकोप देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed