फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather: Chill increases as night temperature drops, minimum temperature below 10 degrees at 26 place

हिमाचल का मौसम: ताबो में माइनस सात पहुंचा तापमान, मैदानी जिलों में 27 नवंबर तक कोहरे का येलो अलर्ट; जानें

Tue, 25 Nov 2025 11:55 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Nov 2025 11:55 AM IST
सार

राज्य के 26 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से 12 स्थानों पर 5 डिग्री से कम है। 

विज्ञापन
Himachal Weather: Chill increases as night temperature drops, minimum temperature below 10 degrees at 26 place
मौसम का हाल | - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सर्दी का सितम शुरू हो गया है। लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान माइनस 7 पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आगामी 27 नवंबर तक मैदानी जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में नवंबर में बारिश के आसार नहीं हैं। शिमला में भी पारा 6.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश में आने वाले सात दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर जिले के भाखड़ा बांध क्षेत्र और इसके आसपास घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 27 नवंबर तक सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, इससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, मंडी (बल्ह घाटी) में भी 26 नवंबर की रात हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। प्रदेश के निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 6.2, सुंदरनगर 3.5, भुंतर 3.0, कल्पा -0.9, धर्मशाला 7.2, ऊना 7.0, नाहन 7.6, पालमपुर 4.2, सोलन 3.5, मनाली 1.1, कांगड़ा 6.0, मंडी 6.3, बिलासपुर 8.2, हमीरपुर 5.6, जुब्बड़हट्टी 7.2, कुफरी 4.6, कुकुमसेरी -4.3, नारकंडा 1.8, भरमाैर 5.0, रिकांगपिओ 1.7, सेऊबाग 1.5, बरठीं 6.5, सराहन 5.1, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -7.0 व  बजाैरा में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान
उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.4, बिलासपुर में 23.1, कांगड़ा में 23.1, मंडी में 22.2, सोलन में 21.8, नाहन में 21.2, सुंदरनगर-भुंतर में 21.0, शिमला में 15.6 और मनाली में 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अगले 4-5 दिनों के दाैरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दाैरान अधिकतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed