{"_id":"6545119d4936e414380641ea","slug":"himachal-weather-chances-of-rain-and-snowfall-for-two-days-in-many-parts-of-himachal-temperature-in-keylong-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में
Fri, 03 Nov 2023 09:00 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Nov 2023 09:00 PM IST
सार
प्रदेश में 7 नवंबर की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम बिगड़नेे के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 7 नवंबर की रात से ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में 7 व 8 नवंबर को बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 9 नवंबर से सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, प्रदेश के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। दो स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 9.6, भुंतर 7.5, कल्पा 3.2, धर्मशाला 13.2, ऊना 12.4, नाहन 14.1, केलांग माइनस 0.5, पालमपुर 9.5, सोलन 7.8, मनाली 5.4, कांगड़ा 11.7, मंडी 9.5, बिलासपुर 13.0, चंबा 9.5, डलहौजी 10.0, कुफरी 8.6, कुकुमसेरी माइनस 0.6, नारकंडा 6.2, रिकांगपिओ 5.7, सेऊबाग 6.8, धौलाकुआं 12.3, बरठीं 12.2, मशोबरा 9.4, पांवटा साहिब 15.0, सराहन 7.0 और देहरागोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 20.4, सुंदरनगर 28.2, भुंतर 27.6, कल्पा 16.5, धर्मशाला 25.0, ऊना 32.0, नाहन 25.8, केलांग 10.6, सोलन 26.0, मनाली 18.1, कांगड़ा 28.5, मंडी 27.8, बिलासपुर 27.7, चंबा 25.3, डलहौजी 19.3, जुब्बड़हट्टी 22.6, कुफरी 14.9, नारकंडा 14.6, रिकांगपिओ 19.7, धौलाकुआं 28.8, बरठीं 27.0 और मशोबरा में 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन