{"_id":"63762d18bfc5346b1253db27","slug":"himachal-weather-ban-on-churdhar-yatra-jalodi-pass-restored-for-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: चूड़धार यात्रा पर रोक, जलोड़ी दर्रा बसों के लिए बहाल, प्रदेश में इतने दिन साफ रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: चूड़धार यात्रा पर रोक, जलोड़ी दर्रा बसों के लिए बहाल, प्रदेश में इतने दिन साफ रहेगा मौसम
Thu, 17 Nov 2022 07:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Nov 2022 07:24 PM IST
सार
प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद सिरमौर जिला प्रशासन ने चूड़धार यात्रा पर रोक लगा दी है। करीब 11,965 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में 14 नवंबर को 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
चूड़धार में बर्फ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी के बाद सिरमौर जिला प्रशासन ने चूड़धार यात्रा पर रोक लगा दी है। करीब 11,965 फीट की ऊंचाई पर स्थित सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में 14 नवंबर को 15 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई थी। सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन ने यात्रा को आगामी आदेशों तक रोक दिया है। उधर, 10,280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से होकर गुजरने वाली औट-बंजार-सैंज एनएच-305 गुरुवार को बसों के लिए बहाल हो गया। हाईवे के बहाल होने से बाह्य सराज की 69 पंचायतों की जनता को राहत मिली है। इससे आनी और निरमंड के लोगों के साथ रामपुर, किन्नौर, शिमला जिला के कुमारसैन व करसोग क्षेत्र के हजारों लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन
गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 21 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, केलांग, कल्पा और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस में चल दर्ज किया गया है। बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 6.5, कुकुमसेरी में माइनस 6.8, कल्पा में माइनस 1.0, मनाली में 0.6, कुफरी 3.9, सोलन 4.1, शिमला में 5.2 और धर्मशाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।
विज्ञापन