फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather: Amidst the scorching heat, many districts received showers of relief, Drizzle in Shimla

Himachal Weather: प्रचंड गर्मी के बीच हिमाचल की राजधानी शिमला सहित कई जिलों में बरसीं राहत की फुहारें

Thu, 23 May 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 May 2024 06:09 PM IST
सार

प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार सुबह झमाझम बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। राजधानी शिमला में तेज हवा के साथ बारिश व हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई।

विज्ञापन
Himachal Weather: Amidst the scorching heat, many districts received showers of relief, Drizzle in Shimla
कांगड़ा जिले में झमाझम बारिश। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रचंड गर्मी के बीच हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। राजधानी शिमला में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश व हल्की ओलावृष्टि दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर जिले व साथ लगते क्षेत्रों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। सिरमाैर, ऊना, हमीरपुर जिले में भी हल्के बादल छाए हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। हालांकि 24 से 29 मई तक राज्य के सभी क्षेत्रों में माैसम साफ रहने के आसार हैं। इससे पारा और चढ़ने की संभावना है। मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 24 से 27 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

एमसी शिमला के ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल, घरों में घुसा मलबा-कचरा
 शिमला में दोपहर को हुई बारिश से बस स्टैंड क्षेत्र के कई घरों में मलबा और कचरा घुस गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान यहां नालियां कचरे से बंद हो गईं। इसके चलते गंदे पानी के साथ कचरा लोगों के घरों और आंगन में घुस गया। पार्षद कल्याण धीमान के अनुसार कई बार नगर निगम को इस क्षेत्र में नालियों और नालों को साफ करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं किया गया है। कहा कि बरसात से पहले ही निगम के इंतजामों की पोल खुल गई है। लोगों का काफी सामान भी खराब हो गया है। कहां कि नगर निगम शहर में नालों और नालियों की सफाई का अभियान चलाने के दावा कर रहा है लेकिन अभी तक उनके वार्ड में हालत नहीं सुधरी है। मांग की की जल्द ही इस क्षेत्र में भी नालियों को बहाल किया जाए। साथ ही नालों को भी पक्का किया जाए। शहर के अन्य वार्ड में भी कई जगह कचरे के कारण नालियां बंद होने से पानी का बहाव रास्तों पर मुड़ गया जिससे परेशानी झेलनी पड़ी है।

अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
शिमला 25.6
सुंदरनगर 34.7
भुंतर 34.4
धर्मशाला 30.7
ऊना 41.4
नाहन 33.8
कांगड़ा 34.8
मंडी 34.4
बिलासपुर 37.4
हमीरपुर 36.4
चंबा 35.4
धाैलाकुआं 37.0
बरठीं 36.4
बजाैरा 33.2
 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 20.3, भुंतर 18.7, कल्पा 10.4, धर्मशाला 24.1, ऊना 26.0, नाहन 22.3, केलांग 7.8, पालमपुर 19.0, सोलन 18.0, मनाली 15.2, कांगड़ा 24.6, मंडी 21.4, बिलासपुर 23.4, हमीरपुर 22.8, चंबा 19.5, डलहाैजी 18.7, कुफरी 16.1, कुकुमसेरी 6.8, नारकंडा 13.9, भरमाैर 17.2, धाैलाकुआं 24.8, बरठीं 22.8, कसाैली 22.3 , पांवटा साहिब 29.0, देहरागोपीपुर 26.0, ताबो 15.2, मशोबरा 16.9, सैंज 19.2 और बजाैरा में 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed