Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Encroachers given a two-day grace period; goods will be confiscated thereafter.

Bilaspur News: अतिक्रमण करने वालों को दो दिन की मोहलत, फिर जब्त होगा सामान

Sat, 14 Nov 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Encroachers given a two-day grace period; goods will be confiscated thereafter.
दुकानदारों को सड़क और रास्तों से सामान हटाने के निर्देश, दोबारा अतिक्रमण करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के बाजारों और सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अब प्रशासन ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। वीरवार को लोक निर्माण विभाग, पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर दुकानदारों को दुकानों के बाहर फैलाया गया सामान हटाने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि चेतावनी के बावजूद यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो संबंधित दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया जाएगा।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान टीम ने विशेष रूप से सब्जी विक्रेताओं और उन दुकानदारों को निर्देश दिए, जिन्होंने दुकानों के बाहर सड़क और पैदल रास्तों तक सामान फैला रखा है। इसके अलावा खाली दुकानों के बाहर रेहड़ी-फड़ी लगाकर कारोबार करने वालों को भी सार्वजनिक स्थान खाली करने के लिए कहा गया। टीम ने दुकानदारों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी। गौरतलब है कि शहर के बाजारों में दुकानदारों की ओर से दुकानों के बाहर सामान सजाने और खाली स्थानों पर अस्थायी दुकानें लगाने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर पैदल चलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बचती। ऐसे में लोगों को वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। विशेषकर सब्जी विक्रेताओं की ओर से सड़क किनारे सामान फैलाने से परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

नगर परिषद बिलासपुर की कार्यकारी अध्यक्ष वर्षा चौधरी ने कहा कि वीरवार को तीन विभागों की संयुक्त टीम ने शहर का निरीक्षण किया है। दुकानदारों को दो दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद यदि कोई दुकानदार दोबारा सड़क या सार्वजनिक रास्ते पर सामान फैलाकर अतिक्रमण करता है तो उसका सामान उठाकर जब्त कर लिया जाएगा। शहर में लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed