{"_id":"6594f657cc6eef981606451a","slug":"himachal-weather-alert-of-dense-fog-for-four-days-in-the-plains-know-the-weather-forecast-till-january-9-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update : हिमाचल के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, कुछ दिन रहेगा मौसम साफ, फिर बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update : हिमाचल के कई जिलों में कोहरे का अलर्ट, कुछ दिन रहेगा मौसम साफ, फिर बारिश और बर्फबारी के आसार
Thu, 04 Jan 2024 07:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Jan 2024 07:12 PM IST
सार
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट जारी हुआ है
विज्ञापन
धुंध।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी भागों में 8 जनवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सोलन, सिरमौर में 5 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 9 व 10 जनवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। र्राज्य के सभी भागों में 8 जनवरी तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश के मैदानी जिलों में गुरुवार लगातार चौथे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा सहित सोलन, सिरमौर और मंडी के कई क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने से ठंड बढ़ गई है। इन क्षेत्रों में नाममात्र के लिए धूप खिली। राजधानी शिमला सहित सूबे के ऊंचाई वाले जिलों में गुरुवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रही।
विज्ञापन
गुरुवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 21.0, सोलन 20.0, कांगड़ा 19.6, ऊना 19.4, धर्मशाला-चंबा 19.2, नाहन 18.3, भुंतर 18.2, मंडी 18.0, रिकांगपिओ 14.4, शिमला 13.0, कल्पा 10.3, डलहौजी 9.7, कुकुमसेरी-नारकंडा 8.6 और केलांग में 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
शिमला 3.9
सुंदरनगर 1.2
भुंतर 0.8
कल्पा -2.6
धर्मशाला 7.2
ऊना 1.7
नाहन 7.2
पालमपुर 2.4
सोलन 0.8
कांगड़ा 3.6
मंडी 1.1
चंबा 3.8
डलहौजी 4.1
जुब्बड़हट्टी 5.4
कुफरी 3.3
नारकंडा 1.4
भरमौर 3.1
रिकांगपिओ -0.3
सेऊबाग 0.5
धौलाकुआं 3.4
बरठीं 2.0
समदो -6.0
पांवटा साहिब 7.0
सराहन 2.5
देहरागोपीपुर 6.0