{"_id":"6ab6372a90502954e007c0dc","slug":"himachal-weather-alert-heavy-rain-orange-alert-sirmaur-shimla-solan-mandi-bilaspur-27-september-2026-2026-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल का मौसम: सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, शिमला-सोलन भी रहें सतर्क; जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल का मौसम: सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, शिमला-सोलन भी रहें सतर्क; जानें अपडेट
Fri, 25 Sep 2026 02:36 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:36 PM IST
सार
Shimla Solan Mandi Bilaspur Heavy Rain Alert: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर की शाम/रात से 29 सितंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। 27 सितंबर को मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। इस दिन सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जबकि बिलासपुर, मंडी, शिमला और सोलन में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल मौसम।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र ने 26 सितंबर की शाम/रात से 29 सितंबर की सुबह तक दक्षिण-पूर्वी हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को बारिश की गतिविधि चरम पर रह सकती है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान सिरमौर, शिमला, सोलन, मंडी और बिलासपुर के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज और बिजली चमकने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
27 सितंबर को सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 27 सितंबर को सिरमौर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसी दिन बिलासपुर, मंडी, शिमला और सोलन में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। किन्नौर में भी कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

28 सितंबर को शिमला-सोलन और सिरमौर में चेतावनी
28 सितंबर को शिमला, सोलन और सिरमौर में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 27 और 28 सितंबर को ऊना, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के स्पीति क्षेत्र में भी मध्यम बारिश होने की संभावना है।

40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं का भी खतरा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 सितंबर के दौरान शिमला, सोलन और सिरमौर में तथा 27 सितंबर को बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली चमक सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।

भूस्खलन और जलभराव का खतरा
मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा गिरने की आशंका जताई है। निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है और कुछ जलस्रोतों में पानी का स्तर एवं बहाव बढ़ सकता है। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी होने से वाहनों के स्किड होने का खतरा भी रहेगा।

सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति में संवेदनशील इलाकों में जाने से बचने, नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। बिलासपुर, मंडी, शिमला, सोलन और किन्नौर में भी संवेदनशील भूस्खलन क्षेत्रों से दूर रहने तथा जलस्रोतों के पास सावधानी बरतने को कहा गया है।
आंधी-बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे न जाएं
मौसम विभाग ने गरज और बिजली चमकने के दौरान विशेष सावधानी बरतने को कहा है। बिजली गिरने की स्थिति में पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने, बिजली के उपकरणों को अनप्लग करने और खुले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किसानों और बागवानों को फसलों को सुरक्षित रखने तथा तैयार उपज को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह भी दी गई है।

मौसम विभाग का पांच दिन का मानचित्र भी जारी
मौसम विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति के साथ अगले पांच दिनों के जिलेवार मौसम चेतावनी मानचित्र भी जारी किए हैं। मानचित्र में 27 सितंबर को सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट और 28 सितंबर को शिमला, सोलन तथा सिरमौर में येलो अलर्ट की स्थिति दर्शाई गई है।