Himachal Weather: इस अप्रैल में वर्ष 1901 से अब तक 50वीं सबसे अधिक बारिश दर्ज, जानें माैसम पूर्वानुमान
इस अप्रैल में सामान्य बारिश दर्ज की गई। यह 1901-2024 के लिए अप्रैल महीने में 50वीं सबसे अधिक बारिश थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में इस अप्रैल में सामान्य बारिश दर्ज की गई। यह 1901-2024 के लिए अप्रैल महीने में 50वीं सबसे अधिक बारिश थी। वर्ष 1908 में सबसे अधिक 181.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई थी। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। केंद्र के अनुसार राज्य में 1 से 30 अप्रैल 2024 तक 64.8 मिलीमीटर वास्तविक बारिश दर्ज हुई। अप्रैल के लिए 65.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश मानी गई। चंबा जिले में सर्वाधिक 119.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जबकि जिला कुल्लू में सामान्य वर्षा की तुलना में सबसे अधिक 37 फीसदी वर्षा हुई है। चंबा और कुल्लू जिलों में अधिक बारिश हुई। इसी तरह कांगड़ा, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों में सामान्य बारिश हुई । ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, शिमला और किन्नौर जिलों में कम बारिश दर्ज की गई।
जबकि जिला सिरमौर में बारिश में भारी कमी दर्ज की गई।
किस वर्ष कितनी बारिश
साल बारिश(मिलीमीटर में)
2010 46
2011 59.5
2012 72.9
2013 24.9
2014 56
2015 81.8
2016 47.5
2017 88
2018 59
2019 33
2020 53
2021 111.8
2022 7.4
2023 103.5
2024 64.8
जानें 12 मई तक का माैसम पूर्वानुमान
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज व कल कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है। 8 मई को माैसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 9 मई से एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 9 से 12 मई तक प्रदेश के कई भागों में मौसम खराब रहने के आसार हैं। और बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, नौ से 11 मई को प्रदेश में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।