फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Vinay Kumar Says Action Will Be Taken Against Those Contesting Against Congress Candidates

हिमाचल: विनय कुमार बोले- कांग्रेस प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 04 May 2026 09:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 May 2026 09:19 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चार नगर निगम चुनावों में पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश दिया है। 

विज्ञापन
Himachal: Vinay Kumar Says Action Will Be Taken Against Those Contesting Against Congress Candidates
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने चार नगर निगम चुनावों में पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि सभी नेता और कार्यकर्ता चुनाव समिति के निर्णय का सम्मान करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव मैदान से हट जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग पार्टी निर्णय के खिलाफ कार्य करेंगे, उनके खिलाफ संगठनात्मक नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में संगठन सबसे बड़ा होता है और संगठन का हर आदेश व निर्णय सर्वोपरि माना जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, पंचायतीराज संस्थाओं और नगर निकाय चुनावों में बेहतर कार्य करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन में विशेष सम्मान दिया जाएगा। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाना होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित चुनाव वॉर रूम चुनावी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखेगा और समय-समय पर इसकी रिपोर्ट संगठन नेतृत्व को सौंपेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नफरत के बाजार में खुली मोहब्बत की दुकान : विनय
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केरलम में कांग्रेस की जीत को एतिहासिक करार दिया है। विनय ने कहा है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुल गई है। केरल की जनता ने बदलाव और प्रगति को चुना है। यूडीएफ की सुनामी से विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। हिमाचल के निकाय चुनावों में भी कांग्रेस दमदार प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed