{"_id":"63e790ed4b8d56693001aa13","slug":"himachal-vigilance-will-start-probe-against-teaching-staff-recruitment-in-sardar-patel-university-mandi-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राज्य विश्वविद्यालय मंडी में शिक्षकों की भर्ती की जांच करवाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राज्य विश्वविद्यालय मंडी में शिक्षकों की भर्ती की जांच करवाने की तैयारी
Sun, 12 Feb 2023 11:11 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:11 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की। अब सत्ता बदलते ही इन भर्तियों पर सवालिया निशान लगना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य विश्वविद्यालय मंडी में शिक्षक भर्ती की जांच करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। पूर्व सरकार के समय मंडी विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति में अनियमितताएं बरतने का आरोप है। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, विजिलेंस और शिक्षा विभाग के पास इस तरह की कई शिकायतें पहुंची हैं। संभावित है कि जल्द ही सरकार की मंजूरी लेकर शिक्षा विभाग मामले की जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन
पूर्व जयराम सरकार ने शिमला और मंडी राज्य विश्वविद्यालय में प्रदेश के कॉलेजों का बंटवारा किया है। शिमला विश्वविद्यालय में सात जिलों के 165 और मंडी विश्वविद्यालय में पांच जिलों के 137 सरकारी और निजी कॉलेज शामिल किए गए हैं। शिमला विश्वविद्यालय में शिमला, सोलन, सिरमौर, हमीरपुर, बिलासपुर, किन्नौर, ऊना जिले के कॉलेज शामिल किए गए हैं। मंडी विश्वविद्यालय में मंडी, कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले के कॉलेज शामिल किए हैं।
विज्ञापन
क्लस्टर विवि मंडी को अपग्रेड कर राज्य विवि बनाया गया है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की स्थापना 22 जुलाई 1970 को हुई थी। हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा 25 जनवरी 1971 को मिला। शिमला विश्वविद्यालय का भार कम करते हुए पूर्व की भाजपा सरकार ने वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश को दूसरा राज्य विश्वविद्यालय मंडी में दिया। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार ने विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती की। अब सत्ता बदलते ही इन भर्तियों पर सवालिया निशान लगना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन