फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Himachal Vigilance news: three lakh rupee recovered from bribe accused teacher

विजिलेंस: घूस लेने वाली महिला शिक्षक से 3.06 लाख और बरामद

Sun, 16 Jan 2022 08:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Jan 2022 08:08 PM IST
सार

इंदौरा के निजी शिक्षण संस्थान से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया था। उसके सामान की तलाशी लेने पर तीन लाख छह हजार रुपये अतिरिक्त बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Himachal Vigilance news: three lakh rupee recovered from bribe accused teacher
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की एक महिला कर्मचारी (शिक्षक) से 3.06 लाख रुपये और बरामद हुए हैं। बीते दिन निजी शिक्षण संस्थान की चेकिंग के दौरान महिला को रंगेहाथ दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। रविवार को विजिलेंस ब्यूरो धर्मशाला ने रिश्वत लेने के मामले में संलिप्त तीन शिक्षकों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को 18 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे शिक्षण संस्थानों से ऐंठे गए पैसों के बारे में और खुलासे हो सकते हैं। हालांकि, हिरासत में लिए चौथे कर्मचारी की अभी संलिप्तता नहीं पाई गई है। इसके चलते तीन कर्मियों को ही गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार को विजिलेंस ब्यूरो ने गगल के एक होटल में निजी शिक्षण संस्थानों की चेकिंग के लिए आए दो शिक्षकों को 11.48 लाख रुपये की राशि सहित गिरफ्तार किया था। इंदौरा के निजी शिक्षण संस्थान से दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एक अन्य शिक्षिका को गिरफ्तार किया गया था। उसके सामान की तलाशी लेने पर उनसे दो लाख रुपये के अलावा तीन लाख छह हजार रुपये अतिरिक्त बरामद हुए हैं। होटल में पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश व महिला कर्मी काव्या दुबे निवासी झांसी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। वहीं, क्षत्रिय कॉलेज ऑफ एजूकेशन इंदौरा में गिरफ्तार महिला कर्मी डॉ. सीमा शर्मा निवासी भवानी नगर मेरठ (यूपी) की है। 
विज्ञापन


निजी शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण के लिए आई शिक्षकों की दो विभिन्न टीमों के तीन सदस्यों को 18 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इंदौरा में निजी शिक्षण संस्थान की चेकिंग पर गए एक शिक्षक व एक शिक्षिका में से शिक्षक की रिश्वत के मामले में कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है, जबकि शिक्षिका को गिरफ्तार करके स्पेशल जज के समक्ष पेश किया गया। - बलबीर सिंह, एसपी, स्टेट विजिलेंस धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed