फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Vigilance Bureau Probe brackel corporation gave fake authority letter to take power project

विजिलेंस जांच में खुलासा, पावर प्रोजेक्ट लेने को ब्रैकल ने लगाया फर्जी प्राधिकार पत्र

Mon, 12 Aug 2019 10:25 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Aug 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Himachal Vigilance Bureau Probe brackel corporation gave fake authority letter to take power project
सांकेतिक तस्वीर

पावर प्रोजेक्ट लेने को ब्रैकल ने दूसरी कंपनियों का फर्जी प्राधिकार पत्र लगाया था। विजिलेंस जांच में यह खुलासा हुआ कि कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति के अलावा जिन कंपनियों के साथ मिलकर कनसोर्टियम (उद्योगों का संघ) बनाया था, वह फर्जी था। ब्रैकल ने जिन कंपनियों की इक्विटी हासिल होने का दावा कर सरकार और बिजली बोर्ड को जो प्राधिकार पत्र सौंपा, वह फर्जी था। किसी भी कंपनी ने ब्रैकल के साथ न तो इक्विटी साझा करने का एग्रीमेंट किया और न ज्वाइंट वेंचर की बात मानी।

विज्ञापन


विजिलेंस सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि ब्रैकल ने स्टैंडर्ड बैंक, एसएनसी लैवलीन इंटरनेशनल, एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर ओवरसीज लिमिटेड और ईको सिक्योरिटीज ग्रुप पीएलसी के साथ ज्वाइंट वेंचर एग्रीमेंट के जरिये कनसोर्टियम बनाने का दावा किया था।
विज्ञापन


कहा गया कि सभी कंपनियां अपनी इक्विटी का निवेश करेंगी, लेकिन जांच में यह बात सामने आई है कि एग्रीमेंट पर सिर्फ ब्रैकल कॉरपोरेशन और हैलक्रो कंसल्टिंग इंडिया लिमिटेड के ही अधिकारियों ने साइन किया। इन दो कंपनियों के अलावा बाकी कंपनियों ने सिर्फ इस बात के लिए ब्रैकल को अधिकृत किया था कि वह बिड जमा करने के लिए दस्तावेजों की जानकारी हासिल कर सके। इन सभी कंपनियों ने लिखित में विजिलेंस को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed