फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal vidhan sabha winter session question hour mla asks of Bhakhra dam destitute

भाखड़ा बांध विस्थापितों के पुनर्वास के लिए एक हुए बिलासपुर के विधायक

Fri, 13 Dec 2019 06:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Dec 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha winter session question hour  mla asks of Bhakhra dam destitute
कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर - फोटो : फाइल फोटो

भाखड़ा बांध विस्थापितों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस विधायक सदन में एकजुट नजर आए। सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के विधायकों ने इनके विस्थापन की आवाज को एक सुर में उठाया। प्रश्नकाल में भाजपा विधायक जेआर कटवाल, सुभाष ठाकुर के अलावा कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने भी मुख्यमंत्री पर सवाल दागे। इन्होंने अनधिकृत कब्जों को नियमित करने और 245 विस्थापितों का पुनर्वास मांगा। 

विज्ञापन


झंडूता के भाजपा विधायक जेआर कटवाल ने अपनी ही सरकार से सवाल किया कि भाखड़ा बांध विस्थापितों को आज भी उनका हक नहीं मिल पाया है। 70 साल बाद भी 245 विस्थापितों का पुनर्वास नहीं हो सका है। बिलासपुर सदर के भाजपा विधायक सुभाष ठाकुर ने भी मामला उठाया कि सरकार कहीं भी मकान बना ले। सरकार की तरफ से कब्जे नियमित करने की भी बात आई थी।
विज्ञापन


निवेदन है कि जो पहले विस्थापित हुए हैं, उनके साथ दोबारा ऐसा न हो। कोई भी जमीन उनके नाम से नहीं है। सरकार क्या दो बिस्वा भूमि उन्हें पॉलिसी में देने का विचार करती है या नहीं। नयनादेवी के कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने कहा है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। भाजपा सरकार के पूर्व राजस्व मंत्री ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को नियमित करने की बात की थी, मगर बिलासपुर में ऐसे लोगों के बिजली पानी के कनेक्शन काट दिए गए। उनके नियमितीकरण का क्या हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द समाधान निकालेगी सरकार : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 245 विस्थापितों का पुनर्वास किया जाना शेष है। वन विभाग से क्लीयरेंस के बाद अंतिम आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि, यह मामला अर्ध न्यायिक है, मगर इसके बावजूद सरकार इस बारे में प्रयासरत है। बहुत जल्द सरकार इसका समाधान निकालेगी। पूर्व मंत्री राजन सुशांत की ओर से अतिक्रमण को नियमित करने के कानून बनाने की बात पर सीएम जयराम ठाकुर बोले कि इस बारे में कोशिश की गई थी, मगर बाद में परिस्थितियां बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed