फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal vidhan sabha winter session in tapovan dharamshala.

शीत सत्र के लिए धर्मशाला गई हिमाचल सरकार

Sat, 28 Nov 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Nov 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
himachal vidhan sabha winter session in tapovan dharamshala.

हिमाचल विधानसभा के शीत सत्र के लिए सरकार धर्मशाला रवाना हो गई है। 30 नवंबर को तपोवन (धर्मशाला) में दो बजे से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होगा। यह चार दिसंबर तक चलेगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार शाम को साढ़े सात बजे होटल धौलाधार में होगी, जबकि भाजपा विधायक दल सोमवार को ही सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाएगा।

विज्ञापन


भाजपा की बैठक तपोवन के अपोजिशन लांज में 11 बजे होगी। सरकार के अधिकारियों के अलावा कांग्रेस, भाजपा और अन्य विधायकों का धर्मशाला जाने का सिलसिला शनिवार को जारी था। रविवार को बाकी विधानसभा सदस्य प्रदेश के अन्य हिस्सों से धर्मशाला पहुंच जाएंगे। रविवार को धौलाधार होटल में साढ़े सात बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होगी। इसमें सभी मंत्रियों और कांग्रेस के विधायकों के शामिल होने के आसार हैं।
विज्ञापन


उम्मीद है विपक्ष करेगा सहयोग-
संसदीय कार्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा के शीत सत्र से पहले विपक्षी भाजपा से सहयोग की उम्मीद की है। कहा कि यह सत्र छोटा होगा और आशा कर सकते हैं कि इसमें भाजपा जनता के मुद्दों पर चर्चा में सहयोग करेगी। अग्निहोत्री बोले कि सर्वदलीय बैठक में भी कांग्रेस सरकार की ओर से विपक्ष से सदन की कार्यवाही को सुचारु ढंग से चलाने को सहयोग मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदन में उठाएंगे ‘वीरभद्र हटाओ, प्रदेश बचाओ’ मामला-
विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सदन में ‘वीरभद्र हटाओ, प्रदेश बचाओ’ मामला उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ दर्ज सीबीआई और ईडी मामलों को भाजपा प्रमुखता से उठाएगी। प्रदेश के लोगों के हितों से जुड़े कई अन्य मुद्दों को भी उठाया जाएगा।


मंत्रिमंडल की बैठक भी संभावित-
शीतकालीन प्रवास के दौरान ही धर्मशाला में मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी। यह बैठक शीतकालीन सत्र के बीच में कभी भी बुलाई जा सकती है। कैबिनेट कई अहम फैसले ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed